विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कुंभ से पहले गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के दिए निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Wed, 21 Jun 2023 11:58 PM (IST)

स्वतंत्र देव स‍िंह ने बुधवार को सचिवालय के सभागार में गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण की रोकथाम के ...और पढ़ें

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि गंगा व उसकी सहायक नदियों में गिरने वाले उत्प्रवाह की सख्त निगरानी की जाए।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि गंगा व उसकी सहायक नदियों में गिरने वाले उत्प्रवाह की सख्त निगरानी की जाए।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वर्ष 2025 में होने वाले कुंभ मेले से पहले हर हाल में गंगा नदी को पूरी तरह स्वच्छ व निर्मल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा व उसकी सहायक नदियों में गिरने वाले उत्प्रवाह की सख्त निगरानी की जाए। सभी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का निर्माण समय से पूरा कर लिया जाए।

स्वतंत्र देव स‍िंह ने बुधवार को सचिवालय के सभागार में गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेने के साथ ही भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) व सीईटीपी की वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया।

'गंगा नदी में प्रदूषण की स्थिति पहले से बेहतर हुई'

इसमें बताया गया कि जितना सीवेज का उत्सर्जन हो रहा है उसकी तुलना में पर्याप्त संख्या में एसटीपी या तो निर्माणाधीन हैं या टेंडर अनुमोदन की प्रक्रिया में हैं। गंगा नदी में प्रदूषण की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने राज्य स्वच्छ गंगा मिशन को नियमित रूप से एसटीपी व औद्योगिक इकाइयों के इनलेट और आउटलेट की जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग उन औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई करें जो मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Ballia: सीएम योगी ने बल‍िया को दी 3638 करोड़ रुपये की सौगात, जिले में विकास की गति और तेज करने का क‍िया वादा

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि जिला गंगा समितियों को अधिक क्रियाशील बनाने के लिए कुछ बदलावों पर विचार किया जा रहा है। अपर परियोजना निदेशक प्रवीण मिश्र ने बताया गया कि हिंडन बेसिन में गिर रहे सभी नालों को टैप करने की परियोजना स्वीकृत की जा चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 75 जिला गंगा समितियों का गठन किया जा चुका है। अब तक जिला गंगा समितियों द्वारा गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता के कार्य किए जा रहे थे किंतु नई दिशा निर्देशों के अनुसार अब जिला गंगा समितियां एसटीपी व सीईटीपी की भी निगरानी करेंगी।