विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बसपा की बड़ी बैठक में पहुंचे ईशान आनंद, पांव छूकर लिया पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आशीर्वाद

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:29 PM (IST)

Ishan Anand: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और रणनीति को लेकर लखनऊ में बसपा की अहम बैठक में ईशान आनंद ...और पढ़ें

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ईशान को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

  2. लखनऊ में बसपा की देश भर के बड़े पदाधिकारियों की बैठक

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड और पंजाब के चुनाव को लेकर बेहद गंभीर बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को लखनऊ में देश भर के बड़े पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की।

पार्टी अध्यक्ष मायावती ने सभी को संबोधित किया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनके छोटे पुत्र ईशान आनंद भी मौजूद थे। ईशान आनंद ने इस अवसर पर पांव छूकर मायावती का आशीर्वाद लिया और बैठक में शामिल हुए।

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर लखनऊ में बसपा की अहम बैठक में ईशान आनंद भी पहुंचे। बैठक से पहले ईशान आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

जिसके बाद ईशान को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि ईशान को फिर से नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। मायावती की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में देशभर के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। पार्टी की अहम बैठक शुरू होते ही जमकर नारेबाजी भी हुई है। पहली बार बसपा की बैठक में सीटिंग अरेंजमेंट भी बदला गया है।

यूपी चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़े परिवर्तन के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस बार की बैठक में सबकुछ बदला-बदला नजर आया। सीटिंग अरेंजमेंट भी पूरी तरह बदल दिया गया। बसपा में अब कोई छोटा-बड़ा नहीं, सब बराबर हो गए। पार्टी के अंदर इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 2027 चुनाव से पहले मायावती संगठन में नई ऊर्जा और एकजुटता का संदेश देना चाहती हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज है।

मायावती ने कुछ दिनों पहले पार्टी के सभी प्रभारी सेक्टर का पद खत्म करते हुए सिर्फ तीन पद रखे थे। इसमें नई व्यवस्था के तहत तीन सेक्टर प्रभारी बनाए जाने का ऐलान किया था। इसमें उन्होंने खुद के पास उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का प्रभार रखा है जबकि बाकी के राज्यों का कोई प्रभारी नहीं नियुक्त हुआ था। अब खाली पड़े दो पदों पर मायावती नए नामों का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि ईशान को सेक्टर प्रभारी पद पर नियुक्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- खतरे में बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, विधान परिषद के बाद राज्यसभा में भी शून्य हो जाएगा दल

यह भी पढ़ें- लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के बाद अब राज्यसभा में भी खत्म होगा बसपा का वजूद, 'शून्य' हो जाएगी पार्टी