विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ वालों की हुई मौज: IRCTC ने लॉन्च किया कश्मीर की वादियों में घूमने के लिए सस्ता टूर पैकेज

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:10 PM (IST)

आईआरसीटीसी ने लखनऊ से 'जन्नत-ए-कश्मीर' हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो 3 से 8 अक्टूबर तक पांच रात और छह दिन का होगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पांच रात, छह दिन का 'जन्नत-ए-कश्मीर' हवाई पैकेज।

  2. लखनऊ से श्रीनगर फ्लाइट, होटल और हाउस बोट में ठहरना।

  3. डल झील, मुगल गार्डन सहित कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) अगले माह पर्यटकों को कश्मीर की सैर कराएगा। आइआरसीटीसी ने शुक्रवार को जन्नत-ए-कश्मीर हवाई टूर पैकेज लांच कर दिया है। यह पैकेज पांच रात एवं छह दिन का होगा। यात्रा तीन से आठ अक्टूबर तक आयोजित होगी।

इस टूर में लखनऊ से श्रीनगर आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खानपान एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल और हाउस बोट में की गयी है। यात्रा के दौरान डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन , हजरतबल दरगाह का भ्रमण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री 43 हजार रुपये और तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 41,500 रुपये देना होगा।

यह भी पढ़ें- आगरा-वाराणसी सहित UP के इन 6 जिलों में 2380 करोड़ से बनेंगी कमर्शियल-रेजिडेंशियल यूनिट, 13 प्रोजेक्ट मंजूर

पैकेज की बुकिंग गोमती नगर पर्यटन भवन स्थित आइआरसीटीसी कार्यालय एवं बेवसाइट irctctourism.com पर भी की जा सकती है। इसके अलावा आइआरसीटीसी के हेल्पडेस्क नंबर 8287930912 पर संपर्क किया जा सकता है।