Move to Jagran APP

महिला दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, बोले- यूपी की प्रगति मातृशक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण

International Womens Day 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 09:34 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 09:35 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में सीएम योगी ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के संदर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किए। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मिशन शक्ति' के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। आइए, हम सभी 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.