पहली ही साल में बैक आने से परेशान MBBS के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
लखनऊ के इंटीग्रल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र राहुल कुमार विश्वास ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
एमबीबीएस छात्र राहुल कुमार विश्वास ने आत्महत्या की।
परीक्षा में 'बैक' आने से वह अत्यधिक परेशान था।
उसका शव इंटीग्रल विवि के हॉस्टल में मिला।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंटीग्रल विवि में एमबीबीएस छात्र राहुल कुमार विश्वास ने गुरुवार को फंदे से लटककर जान देदी। उसका शव हास्टल के कमरे में लटकता मिला है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीन दिन पहले उसका रिजल्ट आया था, जिसमें पहले ही वर्ष बैक आने से परेशान हो गया था।
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव के मुताबिक राहुल मूल रूप से गोरखपुर के बेलघाट के रहने वाले थे। यहां इंटीग्रल विवि से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र थे। गुरुवार सुबह राहुल हास्टल के कमरे में अकेले था। रूममेट मेस से वापस लौटा तो कमरे में अंदर से बंद था।
काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उसने हास्टल और कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद हास्टल प्रशासन के लोग और पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया कमरे में फंदे पर राहुल का शव फंदे पर लटका देख आनन फानन उतारा।
अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी राहुल के परिवारीजनों को दी। राहुल के मौसेरे भाई कुंदन ने बताया कि तीन दिन पहले भाई का पहले भाई का रिजल्ट आया था। एक विषय को छोड़कर बाकी सब में उसकी बैक आयी थी। इससे वह बहुत परेशान था। इसी कारण से भाई ने आत्महत्या की है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने फिरहाल किसी आरोप से इनकार किया है। अगर वह तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राहुल के भाई ने बताया कि पहले साल ही बैक आने से भाई बहुत परेशान था।
गुरुवार को पैरेंट्स टीचर मीटिंग थी। भाई उसमें भी नहीं जाना चाहता था। मां मिट्ठू और पिता राजकुमार विश्वास ने बुधवार रात फोन कर उसे काफी समझाया था। इसके बाद वह सामान्य हुआ था।
यह भी पढ़ें- लखनऊ के बीबीडी थाने के सिपाही चालक पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
