विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के बीबीडी थाने के सिपाही चालक पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज

By Ayushman Pandey Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Thu, 12 Mar 2026 08:10 PM (IST)

Disproportionate Assets: जांच के दौरान सिपाही राहुल कुमार शुक्ला से अधिक व्यय के संबंध में साक्ष्य मांगे गए लेकिन वे नहीं दिखा सके।

आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट दर्ज

आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट दर्ज 

HighLights

  1. भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक ने दर्ज कराया है मुकदमा

  2. जिस थाने में तैनाती उसी में दर्ज किया गया केस

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के बीबीडी थाने में तैनात सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। आरोप है कि शुक्ला ने करीब अपनी 23 वर्ष की नौकरी में वैध आय स्रोत से 32,53,182 रुपये खर्च किए।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक ने सिपाही के खिलाफ उसी के तैनाती थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।

एंटी करप्शन के निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा शहाबपुर के सिपाही राहुल कुमार शुक्ला की 26 अप्रैल 2003 में यूपी पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर भर्ती हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती बीबीडी थाने पर है। वह परिवार साथ ही पीजीआइ के पंचमखेड़ा में मीरा विहार कालोनी में परिवार के साथ रहता है।

सिपाही राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ 2023 में आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय शिकायत हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच करने का आदेश दिया था।

जांच में पता चला कि करीब 23 वर्ष की नौकरी में सिपाही के वेतन, भत्ता, एरियर और बैंक खाते मिलाकर 35 लाख रुपये होनी चाहिए। जांच में तय अवधि में आरोपी ने 68 लाख रुपये खर्च किए। इस तरह सिपाही ने तय आय के स्रोत से 32 लाख रुपये ज्यादा खर्च किए। जो 91.04 प्रतिशत अधिक है।

सिपाही राहुल कुमार शुक्ला से अधिक व्यय के संबंध में साक्ष्य मांगे गए लेकिन वे नहीं दिखा सके। जिसके बाद एंटी करप्शन ने जांच रिपोर्ट शासन में भेजी। आदेश मिलने पर आरोपित सिपाही राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ बीबीडी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।