Good News : रेलवे का यात्रियों को तोहफा, चलेंगी सात होली स्पेशल ट्रेनें
Indian Railway रेलवे गांधीधाम से लखनऊ होकर भागलपुर सहित कई रूटों के लिए सात स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी राहत।
लखनऊ, जेएनएन। Indian Railway: होली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे गांधीधाम से लखनऊ होकर भागलपुर सहित कई रूटों के लिए सात स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन 09451 स्पेशल छह मार्च को शाम 5:40 बजे गांधीधाम से रवाना होकर अगले दिन रात 01:20 बजे लखनऊ होते हुए आठ मार्च की रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में 09452 स्पेशल भागलपुर से नौ मार्च को सुबह 6:30 बजे चलकर 10 मार्च रात 11:20 लखनऊ होते हुए 11 की रात आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। ट्रेन 04924 स्पेशल चंडीगढ़ से पांच व 12 मार्च को सुबह 11:20 बजे चलकर रात सुबह 10:55 बजे लखनऊ होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं 04923 स्पेशल गोरखपुर से छह व 13 मार्च को रात 10:10 बजे चलकर तड़के 3:10 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
वहीं, 04998 स्पेशल बठिंडा से एक व आठ फरवरी को रात 8:50 बजे चलकर दोपहर 2 बजे लखनऊ होते हुए शाम 7:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। जबकि वाराणसी-बठिंडा स्पेशल दो व नौ मार्च को रात 9:20 बजे चलकर रात दो बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन शाम 7:15 बजे बठिंडा पहुंचेगी। ट्रेन 04502 स्पेशल नांगलडैम से दो व नौ मार्च को रात 11:45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। जबकि वापसी में 04501 स्पेशल तीन व 10 मार्च को रात 9:30 बजे लखनऊ से चलकर अगले दिन दोपहर एक बजे नांगलडैम पहुंचेगी। ट्रेन 04612 स्पेशल माता वैष्णो देवी कटरा से एक व आठ मार्च को रात 11:30 बजे चलकर अगले दिन रात 9:30 बजे लखनऊ होते हुए रात तीन बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं 04611 स्पेशल वाराणसी से तीन व 10 मार्च ाके सुबह छह बजे चलकर लखनऊ दोपहर 12:20 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 1:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
दिल्ली लखनऊ की राह आसान
रेलवे दिल्ली से लखनऊ के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन 04422 एसी स्पेशल चार व 11 मार्च को रात 9:05 बजे आनंद विहार से चलकर सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04421 स्पेशल लखनऊ से तीन व 10 मार्च को शाम 7:05 बजे चलकर सुबह 5:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, 04420 स्पेशल निजामुद्दीन से दो व नौ मार्च को रात 8:50 बजे चलकर सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन 04419 स्पेशल पांच व 12 मार्च को शाम 7:05 बजे लखनऊ से चलकर सुबह 5:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।