Move to Jagran APP

भारतीय सेना को पाकिस्तान पर भी हमला कर देना चाहिए : आजम

नगर विकास मंत्री आजम खां ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भगवा ब्रिगेड को खूब नश्तर चुभोये। विभागीय समीक्षा व रोजा इफ्तार में झांसी आए आजम खां ने मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर चुटकी ली और कहा, सौभाग्य है हमारा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान जा रहे हैं। उनको चाहिए, हथकडिय़ां भी

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2015 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2015 11:34 PM (IST)
भारतीय सेना को पाकिस्तान पर भी हमला कर देना चाहिए : आजम

लखनऊ। नगर विकास मंत्री आजम खां ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भगवा ब्रिगेड को खूब नश्तर चुभोये। विभागीय समीक्षा व रोजा इफ्तार में झांसी आए आजम खां ने मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर चुटकी ली और कहा, सौभाग्य है हमारा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान जा रहे हैं। उनको चाहिए, हथकडिय़ां भी साथ ले जाएं और तब तक उनका हवाई जहाज वापस न उड़े जब तक एक-एक आतंकवादी को पकड़ कर साथ न ले आएं। म्यांमार की तरह भारतीय सेना को पाकिस्तान पर भी हमला कर देना चाहिए। अगर सेना नहीं करती है, तो शिवसेना को करना चाहिए, नहीं तो खादिम (आजम खान) है ही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे अच्छी है। यह बात हम नहीं कहते हैं, भारत सरकार के आंकड़े बताते हैं। अमिताभ ठाकुर मामले पर कहा कि पूरी रिकॉर्डिंग सुनी है, उसमें धमकी जैसा कोई शब्द नहीं है। उन्होंने मशवरा दिया है, जो जांच का मुद्दा है। पुलिस अधिकारी ने देश के बड़े नेता के विरुद्ध तहरीर दी है, नेता पर कीचड़ उछाला है। पुलिस अधिकारी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता कई दिनों से न्याय की गुहार करती रही, आखिर क्यों नहीं एफआइआर हुई और पुलिस ने क्यों कार्रवाई नहीं की। इसकी भी जांच होगी। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह पुलिस अधिकारी के पक्ष में खड़ी है, पीडि़त महिला के नहीं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कानपुर में वर्ष 2017 के चुनाव महाभियान के शुरुआत के संबंध में कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों को भरोसा दिया था कि 100 दिन के अंदर वे लखपति व करोड़पति बन जाएंगे। यह महाभियान भी मजाक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.