विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 अक्टूबर को लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला, 399 रुपये से टिकट शुरू; ऐसे करें ऑनलाइन बुक

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:48 AM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच की तैयारियां तेज ...और पढ़ें

टी-20 सीरीज के तहत इकाना स्टेडियम में छह अक्टूबर को खेला जाएग पहला मुकाबला। जागरण

टी-20 सीरीज के तहत इकाना स्टेडियम में छह अक्टूबर को खेला जाएग पहला मुकाबला। जागरण

HighLights

  1. भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में।

  2. इकाना स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई।

  3. टिकट की कीमतें 399 से 13,500 रुपये तक।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्टूबर को होने वाले पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर लखनऊ में तैयारियां तेज हो गई हैं। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए शनिवार को ऑनलाइन टिकट लांच किया गया।

दर्शक आनलाइन टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर खरीद सकते हैं। टिकट लांच के कार्यक्रम में इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा, यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला भी मौजूद रहे। यूपीसीए के मुताबिक, इस मैच के लिए टिकटों की शुरुआती कीमत 399 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं सबसे महंगा टिकट साउथ लाउंज के ए और बी ब्लाक का रहेगा जिसकी कीमत 13,500 रुपए होगी।

इकाना में भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुआ था पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि एक और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की सफल मेजबानी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस टी-20 मुकाबले के लिए टिकटों की आनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। आनलाइन टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप (बाई जोमैटो) पर मिलेंगे। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है और आइपीएल समेत पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तरह छह अक्टूबर को भी स्टेडियम खचाखच भरने की उम्मीद है।

उदय सिन्हा ने कहा, इकाना स्टेडियम बनने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही खेला गया था। उन्होंने कहा कि दर्शकों को मैच के दौरान बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यूपीसीए की मीडिया समिति के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि एसोसिएशन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के भव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित तौर पर इस मैच में भी राज्य के क्रिकेट प्रेमियों को शानदार अनुभव मिलेगा।

टिकट दर स्टैंड का नाम

  • 399 अपर स्टैंड- 2,3,4,5,7,8,9,10
  • 449 अपर स्टैंड- 1 एवं 11
  • 699 लोअर स्टैंड- 3,4,5,7,8,9
  • 899 लोअर स्टैंड- 2 एवं 10
  • 999 लोअर स्टैंड- 1 एवं 11
  • 1099 नार्थ गैलरी
  • 3499 साउथ वीआइपी टैरेस
  • 6400 नार्थ लान 1 एवं 2
  • 7400 साउथ लान 1 एवं 2, एवं नार्थ वीआइपी लाउंज
  • 8400 नार्थ कारपोरेट बाक्स
  • 9400 साउथ कारपोरेट बाक्स
  • 13500 साउथ वीआइपी लाउंज 1 एवं 2

यह भी पढ़ें- लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास बनेगा नौटिका ग्रींस अपार्टमेंट, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

यह भी पढ़ें- 'वह गिनते जाएं, हम नियुक्ति पत्र बांटते जाएंगे', सीएम योगी ने किया 6 में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का दावा