India Smart Cities Award 2020: UP को इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2020 में पहला स्थान, दिख रहा Yogi Adityanath सरकार का काम
India Smart Cities Award 2020 योगी आदित्यनाथ सरकार ने महामारी पर नियंत्रण करने के साथ विकास के अन्य कार्यों को भी जारी रखा। गरीब किसान व मजदूरों के साथ दिहाड़ी पर काम कर रहे लोगों के हितों का ध्यान रखने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार का काम दिख भी रहा है।
लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण काल में भी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महामारी पर नियंत्रण करने के साथ ही विकास के अन्य कार्यों को भी जारी रखा। गरीब, किसान व मजदूरों के साथ दिहाड़ी पर काम कर रहे लोगों के हितों का ध्यान रखने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार का काम दिख भी रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार को स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2020 में पहला स्थान मिला है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय इसका मूल्यांकन करना है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को इसमें पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से सब्सिडी पहुंचाने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने काम का दम दिखा दिया है। उत्तर प्रदेश को इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2020 में पहला स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश में 4,571 एमएसएमई के माध्यम से एक वर्ष में सर्वाधिक 45,166 लोगों को रोजगार मिला है। इसके साथ ही प्रदेश में सौभाग्य योजना के अंतर्गत पूरे देश में सर्वाधिक 1.38 करोड़ घरों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन भी मिला है।
अपना उत्तर प्रदेश बना नंबर-1
प्रदेश सरकार ने दिखाया दम
- इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2020 में पहला स्थान
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
- DBT के जरिए किसानों के खाते में सब्सिडी पहुंचाने वाला यूपी पहला राज्य#UPNumber1 pic.twitter.com/guY9KIjVAA— Government of UP (@UPGovt) July 27, 2021
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 के परिणाम घोषित किए हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा तीन परिवर्तनकारी शहरी मिशनों- स्मार्ट सिटीज मिशन (एससीएम), अमृत तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की 6ठी वर्षगांठ(25 जून, 2021) के उपलक्ष्य में की गयी है। तीनों योजनाएं, शहरी कायाकल्प के लिए एक दूरदर्शी कार्यक्रम का हिस्सा थीं और शहरों में रहने वाली भारत की 40 प्रतिशत जनसंख्या की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक बहु-परत रणनीति के हिस्से के रूप में तैयार की गई थीं। केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट में उत्तर प्रदेश ने राज्य कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि इस लिस्ट में मध्य प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे हैं।