राम वन गमन मार्ग में दरार पड़ने के मामले में एक और बड़ा एक्शन, अब इंडिपेंडेंट इंजीनियर पर गिरी सस्पेंशन की गाज
अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में दरारों के मामले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ...और पढ़ें
-1789747259061_m.webp)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
HighLights
स्वतंत्र अभियंता एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड निलंबित।
राम वन गमन मार्ग में दरारों के कारण हुई कार्रवाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जताई थी नाराजगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में दरारें पड़ने के मामले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने स्वतंत्र अभियंता एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड, भोपाल को भी एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान यह कंपनी मोर्थ, एनएचएआइ और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित किसी भी सड़क परियोजना की बिडिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगी।
राम वन गमन मार्ग एनएच-731ए में दरारें और अन्य खामियां पाए जाने के मामले में यह चौथी कार्रवाई है। इससे पहले शनिवार को शासन ने लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय मार्ग) प्रयागराज के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने के साथ ही वहां के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की थी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगा कश्मीर का सुहाना सफर: IRCTC के 'जन्नत-ए-कश्मीर' पैकेज में करें श्रीनगर-सोनमर्ग और गुलमर्ग की सैर
मोर्थ ने राम वन गमन मार्ग के पैकेज-दो का निर्माण करने वाली दिल्ली की ठेकेदार फर्म एसएंडपी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स को भी एक महीने के लिए अस्थाई रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया था। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समीक्षा बैठक में नाराजगी जताई थी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
उल्लेखनीय है कि राम वन गमन मार्ग के ग्रीफील्ड हाईवे के पैकेज-दो में स्थित फ्लाईओवर के एप्रोच और गैप में गड़बड़ी, लगभग 1.5 किलोमीटर तक सड़क के किनारे की पटरी में दरारें और लगभग 500 मीटर लंबाई में हाईवे के किनारे किए गए सुरक्षात्मक कार्य का क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि निरीक्षण टीम ने की थी।
