विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow Murder: व‍िनय हत्‍याकांड में केंद्रीय राज्‍यमंत्री के बेटे से पुल‍िस ने तीन घंटे में पूछे 50 सवाल

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 06 Sep 2023 01:13 PM (IST)

Lucknow Murder केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर दोस्‍त व‍िनय की हत्‍या के मामले में पुल‍िस ने ...और पढ़ें

Lucknow Murder: लखनऊ के चर्च‍ित व‍िनय हत्‍याकांड में मंत्री के बेटे से पुल‍िस ने की पूछताछ
Lucknow Murder: लखनऊ के चर्च‍ित व‍िनय हत्‍याकांड में मंत्री के बेटे से पुल‍िस ने की पूछताछ

HighLights

  1. व‍िकास क‍िशोर ने पुल‍िस को बताया- बेड के बाक्‍स में रखकर गया था प‍िस्‍टल
  2. कास किशोर पर आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत दर्ज हुआ है मुकदमा

लखनऊ, जागरण संवाददाता। राजधानी के चर्चित विनय श्रीवास्तव हत्याकांड के मामले में मंगलवार को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर से मंगलवार शाम करीब तीन घंटे तक चली पूछताछ मे विवेचक, क्राइम टीम और पुलिस अफसरों ने करीब 50 सवाल किए।

कई सवालों के विकास ने जवाब दिए तो कुछ में जानकारी से इनकार किया। विकास किशोर को शाम करीब छह बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। रात नौ बजे तक विवेचक ने हत्याकांड से जुड़े और पिस्टल से संबंधित सवाल उनसे पूछे।

पुल‍िस ने पूछताछ में व‍िकास से पूछे इस तरह के सवाल

  • जैसे दिल्ली जाने से पहले आप अपनी पिस्टल कहां रखकर गए थे?
  • आपने पिस्टल कहां रखी है इस बारे में किसी को बताया था?
  • विनय श्रीवास्तव से आपके किस तरह के रिश्ते थे?
  • क्या आपकी सारी बातें उसको पता रहती थी?

पूछताछ के दौरान विकास किशोर ने दो बार पानी भी मांगा। पूछताछ के बाद वह चला गया। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के अनुसार विनय की हत्या के मामले में विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दी गई थी। ठाकुरगंज थाने में विवेचक ने घटना और वारदात में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में उनसे पूछताछ की है। सभी बिंदुओं को विवेचना में समाहित किया जाएगा।

पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा सपा प्रतिनिधि मंडल

समाजवादी पार्टी का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार यानी आज विनय के परिवारजन से मिलने जाएगा। यह जानकारी मंगलवार शाम मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी।