विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में रोडवेज को चूना लगा रहा परिचालक पकड़ा गया, काटे थे कम दूरी के टिकट

By Vikas MishraEdited By:
Published: Fri, 19 Nov 2021 09:52 PM (IST)

डग्गामार बस की सवारी रोडवेज बस से भेजे जाने के दौरान संविदा परिचालक अपने विभाग को चूना लगाने से बाज ...और पढ़ें

यह मामला लखनऊ से गोरखपुर जा रही डग्गामार बस संख्या जीजे 14एक्स-5925 का है।
यह मामला लखनऊ से गोरखपुर जा रही डग्गामार बस संख्या जीजे 14एक्स-5925 का है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। डग्गामार बस की सवारी रोडवेज बस से भेजे जाने के दौरान संविदा परिचालक अपने ही विभाग को चूना लगाने से बाज नहीं आया। गोरखपुर जाने वाली 39 में से 14 सवारियों का टिकट बस्ती और अयोध्या का काट दिया। यानी जो टिकट गोरखपुर का बनना था, उसे कम दूरी का काट दिया। रोडवेज अफसरों की आंखों में धूल झोंकते हुए परिचालक का यह कारनामा जांच में उस वक्त पकड़ा गया जब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने शिकायत पर अचानक बस की जांच कर ली। 

मसला लखनऊ से गोरखपुर जा रही डग्गामार बस संख्या जीजे 14एक्स-5925 का है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला ने अनधिकृत रूप से संचालित हो रही बस को पकड़ लिया। इसमें 39 यात्री सवार थे। यात्रियों को देख एआरटीओ ने रोडवेज से सहयोग मांगा और बस भेजने को कहा। कमता स्थित अवध डिपो के एआरएम ने बस संख्या यूपी33एटी-4617 से यात्रियों को भेजा। इसमें संविदा बस परिचालक राज किशोर शुक्ला की डयूटी थी। उन्होंने मौका देख लखनऊ से गोरखपुर की एक बच्चा समेत 14 सवारियों के टिकट कम दूरी के काट दिए और 1,883 रुपये हड़प लिए। एआरएम ने जब बस को पकड़ा तो पहले उसने अपने को संविदा यूनियन का कैसरबाग शाखा का नेता बताते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। एआरएम ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए इसकी लिखित शिकायत मय साक्ष्यों के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक को भेज दी।

ड्यूटी से हटाया गया परिचालकः कैसरबाग डिपो की बस संख्या यूपी33 एटी 4617 में तैनात संविदा बस कंडक्टर राज किशोर शुक्ला को ड्यूटी से हटा दिया गया। कैसरबाग डिपो के एआरएम विमल राजन ने बताया कि अभी कंडक्टर को मार्ग से हटा दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर सेवा से छुट्टी कर दी जाएगी। सोमवार को आरएम इस पर निर्णय लेंगे।