Move to Jagran APP

लखनऊ में स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सोनिया; प्रियंका और अखिलेश की तरह भाजपा कोई ट्रस्ट नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा सोनिया गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव की पार्टी तरह भाजपा कोई ट्रस्ट नहीं है जिसे परिवार के लोग चलाते हों। यहां मेहनत और ईमानदारी के दम पर गरीब भी शीर्ष कुर्सी तक पहुंचने का हकदार होता है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 07:11 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 07:11 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा और अखिलेश की पार्टी तरह भाजपा कोई ट्रस्ट नहीं है जिसे सिर्फ परिवार के लोग ही चलाते हैं। उन्हें कोई और नहीं मिलता है। यहां मेहनत के बल पर गरीब भी ऊंचाईयों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच जाता है। ये गरीबों की पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को विश्वेसरैया हाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सुविधा और निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं पहुंचाने के लिए काम कर रही है। चाहे वह गरीबों को खाता खुलवाना हो, शौचालय बनवाना हो, आयुष्मान कार्ड हो, शान माना जाने वाला घर-घर दिया जाने वाला गैस सिलेंडर, पुल, सड़कों का संजाल या गरीबों को दिए जाने वाले आवास समेत दर्जनों ऐसे काम हैं जो सरकार ने सबका साथ सबका विकास के आधार बिना किसी भेदभाव के किए। एक दौर था जब सूबे में माफिया का बोलबाला था। खुलेआम गुंडा तत्व गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे। आज राज्य में कानून है। गुंडे, आतंकवादी पानी मांग रहे हैं। या तो वे जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़ भाग गए हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय का जिक्र करते हुए उन्होंने जनसंघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री नेहरू के कार्यकाल का स्मरण कराते हुए उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया। 

यह बांटो नहीं जोड़ों सम्मेलन है: डा. दिनेश शर्माः इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों को आइना दिखाते हुए कहा कि लोगों को बांटकर राजनीति करने वाले अब सीख देने निकले हैं। यह बांटो नहीं जोड़ो सम्मेलन है। मौजूद लोगों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि देश को जोड़ाे, समाज को जोड़ो, शहर को जोड़ो, अपने आप को जोड़कर आगे बढ़ो, तभी देश प्रदेश और समाज मजबूत होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश की दिशा तय करने वाला है।

बसपा, सपा, कांग्रेस, आइएमएआइएम, महाराष्ट्र सरकार की तरह धमकाने वाले लोग, बंगाल में हिंसा फैलाने वाले लोग अब उत्तर प्रदेश के भाग्य का निर्धारण करने निकले हैं सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या ये लोग प्रदेश का फैसला करेंगे। नहीं इसका फैसला आपको करना है। हम सिर्फ आपको याद दिलाने और जगाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि साढे़ चार लाख नौकरी सरकार ने दी है। इसमें सबसे बड़ी भागीदारी दलितों की है। जनसमुदाय काे स्मरण कराते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि लंदन में मोदीजी ने जमीन खरीद कर डा. भीमराव अंबेडकर स्थल को एक तीर्थ बना दिया। आज वह प्रेरणा का केंद्र है। सपा, बसपा, कांग्रेस अलग-अलग नहीं है। तीनों का दिल एक और तीनों का उद्देश्य एवं सिद्धांत एक हैं। ऐन-केन प्रकारेण प्रदेश की सत्ता हथियाना है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

सौ में 60 प्रतिशत हमारा, 40 में बंटवारा और बंटवारे में भी हमारा: केशव प्रसाद मौर्याः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सम्मेलन में विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए कहा कि सपा की सरकार रही हो बसपा की, सबसे ज्यादा गरीबों का उत्पीड़न इन्हीं सरकारों में हुआ। क्यों न हो जब गुंडे, अपराधियों को पालने पोषने का काम करोगे, उन्हें राजनीति में लाओगे। उन्होंने कहा कि इनका सिर्फ एक लक्ष्य है किसी भी तरह से भाजपा को सत्ता में आने से रोकना और विकास कार्यों में बाधा डालना है। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास पर काम किया। आप लोगों पर विश्वास साथ है। विपक्षी जान लें सौ में 60 प्रतिशत वोट हमारा है, 40 फीसद वोटों में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है,क्योंकि हमारी पार्टी ने सभी को लाभ दिया। विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पानी, कानून व्यवस्था सभी पर सरकार ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर अलग-अलग जिलाें से आए हुए सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं का नाम लेते हुए जनसमुदाय से तालियां बजवा हौसलाआफजाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.