विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहराइच में भाजपा व‍िधायक को मारने की धमकी, कहा-सुपारी म‍िल गई है...24 घंटे में उड़ा दूंगा

By Rafiya NazEdited By:
Published: Mon, 12 Jul 2021 06:13 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 01:38 AM (IST)

बहराइच में 24 मिनट में सात बार इंटरनेट फोन करके सुपारी किलर ने भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को जान से ...और पढ़ें

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।
भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।

बहराइच, संवादसूत्र। 24 मिनट में सात बार इंटरनेट फोन करके सुपारी किलर ने भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को जान से मारने की धमकी दी। रविवार की रात महसी से भाजपा विधायक व उत्तरप्रदेश प्राक्कलन समिति के सदस्य सुरेश्वर सिंह को सुपारी किलर ने जान से मारने की धमकी दी। विधायक ने एसपी एवं डीएम को फोन कर व अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

महसी विधायक ने बताया कि रविवार की देर रात 10.21 बजे उनके मोबाइल नंबर 9415036649 पर 5944248 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अपने को सुपारी किलर बताते हुए कहा कि उसे हत्या के लिए सुपारी मिल चुकी है। विधायक ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने 10.45 बजे तक 24 मिनट के भीतर सात बार उन्हें फोन किया। हत्या के बाद उपचुनाव की बात कही।

विधायक ने बताया कि सुपारी किलर ने पेट्रोल पंप महसी, पेट्रोल पंप बहराइच समेत कुछ स्थानों के नाम भी गिनाए। विधायक ने बताया कि उन्होंने 10.47 बजे पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद जिलाधिकारी दिनेश चंद्र को मामले से अवगत कराया। विधायक ने अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

जनसंघ से जुड़ी राजनीतिक पृष्ठभूमि: विधायक सुरेश्वर सिंह के पिता सुखदराज सिंह जनसंघ से जुड़े थे। वे विधायक चुने गए। उनके बाद मां नीलम सिंह भाजपा से विधायक रहीं। अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए विख्यात विधायक सुरेश्वर सिंह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं।

अपर मुख्य सचिव ने विधायक को फोन कर ली जानकारी: विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने घटना का त्वरित संज्ञान लिया। अपर मुख्य सचिव ने उन्हें दो बार फोन कर मामले की विस्तृत जानकारी ली। दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसपी पर शिथिलता बरतने का आरोप: विधायक ने कहा कि उन्होंने 10.47 बजे पुलिस अधीक्षक को फोन पर जानकारी दी, लेकिन एसपी की ओर से त्वरित कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने एसपी पर मामले में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है।

बहराइच पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि विधायक को धमकी दिए जाने के मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।