विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'9 साल में सिर्फ नफरत फैलाई, नीतियों से जनता त्रस्त', अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

Published: Wed, 03 Jun 2026 07:53 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है, आरोप लगाया कि उनकी नीतियों से जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला। (तस्वीर- फाइल)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की नीतियों से राज्य की जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है।

लोग सरकार से नाउम्मीद होकर आत्मदाह को बाध्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार ने भाजपा नेतृत्व को संवेदनहीन बना दिया है। उन्हें पुकार-गुहार-चीत्कार सुनाई नहीं देती है।

मुख्यमंत्री आवास के सामने रोडवेज संविदाकर्मियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भाजपा झूठे वादे करती है। जनता को गुमराह करती है। भाजपा ने नौ साल के कार्यकाल में समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- 'पांच दिन में पांच गैर यादव ओबीसी पर हमलों पर चुप क्यों हैं अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर बोला हमला

यह भी पढ़ें- 'BJP सरकार में तहसील बन गए भ्रष्टाचार के अड्डे', अखिलेश बोले- बेईमानी से चुनाव जीतती है भाजपा