200 मकानों वाली अवैध कॉलोनी सील
लखनऊ जेएनएन एलडीए ने बुधवार दोपहर ग्राम मौदा में दो सौ से अधिक मकानों वाली अवैध कॉलोनी क
लखनऊ, जेएनएन : एलडीए ने बुधवार दोपहर ग्राम मौदा में दो सौ से अधिक मकानों वाली अवैध कॉलोनी को सील कर दिया। आर्किड सिटी नाम की इस कॉलोनी के खिलाफ अवैध निर्माण संबंधित करीब 10 साल तक चली कागजी कार्यवाही के बाद इसे सील किया गया। जब यह कार्रवाई शुरू की गई थी तब यहां केवल प्लॉटिंग की गई थी, मगर एलडीए अभियंताओं की अनदेखी के चलते आज यहां धीरे-धीरे 200 से अधिक मकान बन गए हैं।
इस कॉलोनी का निर्माण गांव मौदा में अशोक कुमार, मोहम्मद शहाबुद्दीन, जमाल, मुइनुद्दीन सिद्दीकी, फिरोज अहमद और राजा राम करा रहे थे। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि यहां 200 से अधिक रो हाउस के अलावा बड़ी संख्या में प्लॉटिंग की जा चुकी है। इसकी सीलिंग के तत्काल बाद खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। अगर अब कोई भी संपत्ति खरीदेगा तो उसके कानूनी पचड़े में पड़ जाने की पूरी आशंका है।