विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर चांदी खरीदने का मन रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है, दो दिन से चांदी में गिरावट

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:23 PM (IST)

Silver Rates on Dhanteras: चांदी के दाम धनतेरस से पहले एक साल के दौरान सबसे कम हुए हैं। तीन दिन ...और पढ़ें

चांदी तीस दिनों में 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती

चांदी तीस दिनों में 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती 

HighLights

  1. एक माह में चांदी के दाम 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम कम

  2. वर्ष 2025 में 1.95 लाख रुपये थी, इस बार 1.91 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

अंशू दीक्षित, लखनऊ । धनतेरस से दो दिन पहले चांदी में गिरावट आ गई है। चांदी की मांग बाजार में घटने से चांदी तीस दिनों में 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है।

वर्ष 2025 में चांदी 1.95 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम थी। वर्ष 2026 में धनतेरस से दो दिन पहले चांदी के भाव गिरकर 1.91 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम के आसपास आ गया हैं। चार नवंबर को चांदी के भाव 1.81 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम तक हो गए थे। एक साल में चांदी इतनी कभी नहीं गिरी। चार लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम का आंकड़ा छूने वाली चांदी क्या फिर से अपने ऊंचाई पर पहुंच पाएगी।

इसको लेकर सराफा कारोबारियों का स्पष्ट कहना है कि सोना व चांदी में लंबे समय के लिए ही निवेश बेहतर रिटर्न देकर जाता है। अभी भी दोनों ही धातुओं के दाम थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे हो सकते हैं। मुनाफावसूली ज्यादा होने से सोने व चांदी के दाम गिरने का एक मुख्य कारण भी है। इसके अलावा वैश्विक समीकरण चांदी के दाम गिरने की मुख्य वजह बताई जा रही है।

वहीं निवेशक चांदी में निवेश करने के लिए इस समय को बेहतर मान रहे हैं। निवेशक एक साथ खरीदारी नहीं कर रहे हैं, वह छोटी-छोटी पूंजी लगाकर रोज चांदी खरीद रहे हैं। तीस दिन पहले चांदी 2.32 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम थी। इस अवधि में चांदी हर दिन नीचे गिरी है। यही हाल सोने का है। सोना भी पांच अक्टूबर 2026 को 1.53 रुपये प्रति दस ग्राम था से चार नंबवर 2026 को सोना 1.46 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी कहते हैं कि सोने और चांदी में निवेश का इस समय सही मौका है। समझदार निवेशक इस गोल्डेन पीरियड को हाथ से नहीं निकलने दे रहा है। वह अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहा है।

चौक सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन व महामंत्री विनोद महेश्वरी कहते हैं कि चांदी के दाम धनतेरस से पहले एक साल के दौरान सबसे कम हुए हैं। तीन दिन में 10 से 12 हजार रुपये प्रतिकिलोग्राम चांदी सस्ती हुई है।

सराफा कारोबारी कहते हैं कि वर्ष 2025 में चांदी 14 अक्टूबर को 1.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी, दूसरे दिन यानी 15 अक्टूबर 2025 को 1.95 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। करीब दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया था।

आज उसका उल्टा हो रहा है, वर्ष 2026 में चांदी एक दिन में आठ से दस हजार तक गिर रही है। यह सब वैश्विक समीकरण के कारण हो रहा है। पिछले दस दिनों में चांदी व सोने के दाम लगातार गिर रहे हैं। हर दिन नया भाव सोने व चांदी का ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो निवेश तो करना चाहता है लेकिन यह उम्मीद लगाकर बैठा है कि चांदी व सोने में अभी और गिरावट होगी। उधर जिनके घरों में शादियां हैं, वह हर दिन कुछ न कुछ खरीदारी कर रहे हैँ और गिरे हुए भाव का पूरा फायदा उठा रहे हैं।

पांच वर्ष में चांदी के दाम, दीपावली के आसपास

वर्ष 2021 में चांदी के दाम : 65,500 रुपये प्रति किलोग्राम
वर्ष 2022 में चांदी के दाम : 60 हजार रुपये प्रति किलोग्राम
वर्ष 2023 में चांदी के दाम : 76 हजार रुपये प्रति किलोग्राम
वर्ष 2024 में चांदी के दाम : 98 हजार रुपये प्रति किलोग्राम
वर्ष 2025, 15 अक्टूबर को चांदी के दाम : 1.95 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
वर्ष 2025, चार नवंबर को चांदी का दाम : 1.91लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम
नोट : इन दामों में थोड़ा बहुत कम ज्यादा हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।