विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो-बढ़े चलो', इस्तीफा स्वीकार होते ही आया दिव्या मित्तल का पहला रिएक्शन

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:43 AM (IST)

Divya Mittal | यूपी काडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है। दिव्या ...और पढ़ें

Divya Mittal IAS | आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर।

Divya Mittal IAS | आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Divya Mittal | यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया।

दिव्या मित्तल का इस्तीफा 15 सितंबर यानी मंगलवार को प्रभावी माना जाएगा। बता दें कि उन्होंने 15 दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए दिव्या मित्तल ने लिखा, 'पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो'।

30 अगस्त को दिव्या मित्तल ने दिया था इस्तीफा

दिव्या ने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया था। प्रदेश सरकार ने इसे केंद्र सरकार को भेजा दिया था। उनका त्यागपत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने स्वीकार कर लिया है।

यूपी कैडर की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: लंदन की नौकरी छोड़ी, डीएम  मिर्जापुर बनीं, अब शिक्षा-लेखन होगा नया सफर! - who is ias divya mittal and  how she left job now

दिव्या को मई 2026 में देवरिया के डीएम के पद से हटाकर राजस्व विभाग में अपेक्षाकृत कम महत्व के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया था। वे तभी से असहज बताई जा रही थीं। उनको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक चर्चा उनके मीरजापुर से विधान सभा चुनाव लड़ने की भी है।

यह भी पढ़ें- IAS पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल का क्या है प्लान? आगे की स्ट्रेटजी पर खुलकर की बात