Move to Jagran APP

इस बात पर खफा पति ने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, तड़पता देख खुद के साथ किया ऐसा Sultanpur News

सुल्तानपुर स्थित थानाक्षेत्र के गलाहिता गांव में एक पति ने पहले ब्लेड से पत्नी का गला काट दिया। उसके बाद खुद की गर्दन भी रेत ली। गंभीर हालत में युवक लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 08:06 AM (IST)
इस बात पर खफा पति ने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, तड़पता देख खुद के साथ किया ऐसा Sultanpur News

सुल्तानपुर, जेएनएन। जिले में एक नाराज पति ने ब्लेड से पत्नी का गला काट दिया। जमीन में गिरी पत्नी को तड़पता देखकर घबराए पति ने फिर अपनी भी गर्दन रेत ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने फौरन ही दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला थानाक्षेत्र के गलाहिता गांव का है। यहां महेंद्र निषाद(40) पुत्र राम दयाल अपनी पत्नी आजादी देवी (36) दो बच्चों आदर्श (10) व अमन (8) के साथ रहता है। महेंद्र मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह वह पत्नी आजादी देवी के साथ खेत में काम करने गया था। दोपहर करीब एक बजे घर लौटते वक्त किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। घर पहुंचते ही महेंद्र ने ब्लेड से पत्नी के गले पर वारकर दिया। जिससे वह वहीं गिर गई। पत्नी को तड़पते देख महेंद्र घबरा गया और अपना भी गला ब्लेड से काट लिया। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचित कर गांववालों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 

बार-बार मायके जाने से नाराज था महेंद्र 

आजादी और महेंद्र की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। गांववालों के अनुसार, आजादी अक्सर जौनपुर अपने मायके जाती थी। जिससे वह नाराज रहता था। कई बार दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा भी हो चुका है। अभी चार दिनों पहले ही उसकी पत्नी मायके से लौटी थी। दोनों में फिर झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि पत्नी के अक्सर मायके जाने से वह नाराज रहता था। 

छोटी-छोटी बात पर आ जाता था गुस्सा 

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इधर करीब 15 दिनों से महेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिससे उसे छोटी-छोटी बात पर भी गुस्सा आ जाता था। कोतवाल प्रवीण यादव ने बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.