Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं

नरेंद्र मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार तो भ्रष्टाचार में चरम तक डूबी थी। नरेंद्र मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 01:29 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 04:46 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी के पोल खोल अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आज लखनऊ में थे। लखनऊ में भाजपा कार्यालय में उन्होंने मीडिया को संबोधित किया।

loksabha election banner

नरेंद्र मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार तो भ्रष्टाचार में चरम तक डूबी थी। नरेंद्र मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। राफेल विमान डील को लेकर कांग्रेस के चार झूठ खुल गए हैं। जावड़ेकर ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। इस बार रक्षा सौदा किसी बिचौलिया के माध्यम से नहीं हुआ है। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देती है। अब तो राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का अपमान कर रही है। कांग्रेस को देश की किसी भी संस्था पर विश्वास नहीं है। सरकार ने सीधा खरीद की है। राफेल का सौदा सरकार और सरकार के बीच हुआ है।

इसके बाद भी कांग्रेस से जब मामले को बेकार में तूल दिया तो सुप्रीम कोर्ट ने सारी स्थिति को साफ कर दिया। देश की शीर्ष अदालत ने साफ कहा है कि अच्छे विमानों की जरूरत है।जावडेकर ने कहा कि 60 हजार में से 30 हजार करोड़ का माल भारतीय कंपनियों से खरीदा गया। कांग्रेस ने सात सौ का विमान 16 सौ करोड़ का लेने का आरोप लगाया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा ऐसा नही हुआ। उन्होंने कहा कि यूपीए ने जो कीमत तय की थी उससे नौ फीसदी कम रही। राफेल की खरीद 20 फीसदी कम कीमत में कई गई।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला और राफेल मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठ पर झूठ बोलने की मुहिम चलाई है। झूठ बोलो और जोर से बोलो लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झूठ का राजफाश हो गया। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश से और सेना से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों से यह झूठ लेकर फैलाती है और भारत विरोधी शक्तियों के हाथों में खेल रही है।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के झूठ का पर्दा फाश हुआ। कांग्रेस ने झूठ बोलने की मुहिम चलाई है। कांग्रेस के हर रक्षा सौदे में बिचौलिया था। राफेल में भी कांग्रेस की सरकार में इसलिए सौदा तय नहीं हुआ क्योंकि बिचौलिया नहीं था। भारत रक्षा क्षेत्र में मजबूत न होने पाए कांग्रेस ऐसी ताकतों के हाथ में खेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है यह सौदा किसी भी तरह रद हो। कांग्रेस देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही। अब तो कांग्रेस देश से माफी मांगे।

जावड़ेकर ने जेपीसी जांच के बारे में कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया तो क्या कोई एजेंसी नहीं मानेगी कांग्रेस सदन में चर्चा से भाग रही। अगर दम है तो फिर सदन में ही चर्चा कर ले। उन्होंने कहा कि राफेल का पहला विमान मार्च 2019 में देश में आ जाएगा।

कांग्रेस सरकार में अनेक घोटाले होते थे। मोदी सरकार में कोई घोटाला नही हुआ है। अब तो कांग्रेस इस बात से परेशान होना ही था। जब कुछ नहीं मिला तो राफेल सौदा का मामला उठाकर उसने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है। राफेल फेल नही बल्कि राहुल फेल है। कांग्रेस झूठ मुठ की जानकारी कहा से लाती है। यह तो किसी को भी पता ही नही। रक्षा सौदा को लेकर कांग्रेस ने जो बातें कही हैं, उसे वह न जाने कहा से लेकर आ रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में व देश की जनता और सेना के जवानों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा के मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हार के बारे में जावड़ेकर ने कहा कि तीनों राज्यों में हार के स्थानीय कारण रहे। हमारी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा। वोटों में हमारी कमी नहीं रही, लेकिन हम अपनी सीट की संख्या नहीं बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि कई जगह पर झूठा प्रचार किया गया। हम झूठ की कैम्पेन का जोरदार जवाब देंगे। 

इसके अलावा प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली हाईकोर्ट के 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर निर्णय पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि 1984 में जो हुआ वो दंगा नही बल्कि नरसंहार था। जिसका कांग्रेस ने समर्थन किया था। दरअसल, 1984 सिख दंगों में दिल्ली छावनी के राजनगर पालम इलाके में एक नवंबर 1984 को पांच सिखों की हत्या से जुड़े मामले में अदालती फैसले के खिलाफ सात अपीलों पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सज्जन कुमार को 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करना होगा। इससे पहले निचली अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया था। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अन्य दो दोषियों की सजा 3 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी है। सज्जन कुमार के अलावा अदालत ने कैप्टन भागमल, पूर्व पार्षद बलवान यादव और गिरधारी लाल को भी उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.