Move to Jagran APP

राजनाथ सिंह का 67वां जन्मदिवस आज, बटेगा 67 किलो का लड्डू-पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक

गृहमंत्री व लखनऊ के सासद राजनाथ सिंह का 67वां जन्मदिवस आज। शहर में होंगे ये कार्यक्रम।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 10:29 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 10:29 AM (IST)
राजनाथ सिंह का 67वां जन्मदिवस आज, बटेगा 67 किलो का लड्डू-पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक
राजनाथ सिंह का 67वां जन्मदिवस आज, बटेगा 67 किलो का लड्डू-पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक

लखनऊ(जागरण संवाददाता)। गृहमंत्री व लखनऊ के सासद राजनाथ सिंह के 67वें जन्मदिन पर मंगलवार को महानगर भाजपा की ओर से विभिन्न आयोजन पूरे दिन किए जाएंगे। कहीं सुंदरकाड का पाठ होगा तो कहीं लड्डू-फल वितरण होगा। वहीं, इससे पहले जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जीपीओ स्थित गाधी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस मौके पर राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने केक काटकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। आज धूमधाम से मनाएंगे:

loksabha election banner

पार्षदों की ओर से हनुमान सेतु पर शाम पाच बजे से गोपाल मिश्र गुरुजी संगीतमय सुंदरकाड का पाठ करेंगे। शाम पाच बजे हजरतगंज में हनुमान मंदिर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर व युवा मोर्चा कार्यकर्ता सुंदरकाड पाठ करके 67 किलो का लड्डू बाटेंगे। बलरामपुर अस्पताल में फल वितरण, दोपहर तीन बजे किया जाएगा। पार्षद वीरेंद्र कुमार जसवानी वीरू पॉलीटेक्निक चौराहे पर सुंदरकाड का पाठ करेंगे, तो पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान अशोक मार्ग नरही में मिठाई बाटेंगे।

केक काट मनाया उत्सव:

जीपीओ स्थित गाधी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस मौके पर राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने केक काटकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। चेयरमैन मान सिंह ने कहा कि सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी एवं लखनऊ चहुमुंखी विकास के लिए तत्पर व्यक्तित्व का जन्मदिन मनाते हुए हम गौरव महसूस कर रहे हैं। अवधेश गुप्ता छोटू व मंडल महामंत्री नीलम तिवारी ने भी उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मान सिंह, अवधेश गुप्ता छोटू, नीलम तिवारी, समीर नकवी (सफदर), शमशेर गाजीपुरी, रवि कुमार, रेहान खान, राकेश तिवारी, ममता श्रीवास्तव, सरिता शुक्ला, रमा यादव, मनु तिवारी, शिवम रावत, सत्यम कुमार, शफीक अंसारी, हिमाशु सिहं, प्रियाशु, गुलजार हुसैन, विशाल, अजय, काली, कपिल कश्यप इस मौके पर मौजूद रहे।

67 कबूतर किए आजाद:

राजनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बाल्मीकि समाज की ओर से हवन पूजन, तहरी भोज के साथ 67 कबूतरों को आजाद किया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, युवा नेता नीरज सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमित पुरी, आयोजक राम सिंह बाल्मीकि, रामशकर गुप्ता, आयोजक राम सिंह, अवधेश गुप्ता छोटू ने 66 कबूतरों को आजाद करके गृह मंत्री राजनाथ सिंह की लम्बी आयु होने की कामना की। युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने की पूजा-अर्चना:

उप्र युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से राजनाथ सिंह के जन्मदिन को लेकर हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना कर के उनकी दीर्घायु की कामना की। अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, श्याम किशनानी, दीपक अरोड़ा, पप्पू ग्रोवर, मन्नू तेजवानी, संजय जेसवानी, पुनीत लाल चंदानी ने राजनाथ सिंह के लिए शुभेच्छा व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.