मेरठ, फैजाबाद और वाराणसी ने खेलकूद प्रतियोगिता में मारी बाजी
होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन।
लखनऊ(जागरण संवाददाता)। होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेरठ, फैजाबाद और वाराणसी ने बाजी मारी। रस्साकशी, और वॉलीबॉल में तीनों टीमों जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गईं। शुक्रवार को तीनों फाइनल खेलेंगी। कार्यक्रम के दौरान खेलमंत्री चेतन चौहान और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रस्साकशी का मुकाबला मेरठ-लखनऊ, देवीपाटन-कानपुर, कानपुर-मुरादाबाद, देवीपाटन-कानपुर और लखनऊ-मुरादाबाद के बीच हुआ।
इसमें मेरठ, कानपुर, मुरादाबाद ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता मिर्जापुर-मेरठ, लखनऊ-आजमगढ़ और गोरखपुर झासी के बीच हुई। इसमें मेरठ, आजमगढ़ और गोरखपुर विजयी रहे।1कौशल विकास से जोड़े जाएंगे होमगार्डो के परिवार1कार्यक्त्रम के दौरान पहुंचे खेलमंत्री चेतन चौहान ने कहा कि होमगार्डो का मानदेय बहुत कम है। इस कारण वह जल्द ही प्रदेश भर के होमगार्डो के परिवारों को कौशल विकास से जोड़ेंगे। ताकि उनकी कुछ आमदनी बढ़ सके।
शाम को मुख्यालय पहुंचे वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि होमगार्ड नींव की ईट हैं। पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए वह अपराध नियंत्रण का काम करते हैं। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए रातदिन मेहनत करते हैं। ड्यूटी के साथ अच्छा टर्न आउट और अनुशासन उनकी महत्ता बढ़ा देता है। राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देते डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला। पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए वह अपराध नियंत्रण का काम करते हैं। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए रातदिन मेहनत करते हैं। ड्यूटी के साथ अच्छा टर्न आउट और अनुशासन उनकी महत्ता बढ़ा देता है। राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देते डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला।