होमगार्ड भर्ती: 8 सितंबर से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा , भर्ती बोर्ड ने जारी किए एडमिट कार्ड
होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 सितंबर से शुरू होगी। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी वेबसाइट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 सितंबर से होगी शुरू।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने प्रवेश पत्र किए जारी।
अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। होमगार्ड भर्ती भर्ती प्रक्रिया में शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आठ सितंबर से शुरू होगी। इस संदर्भ में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पीईटी के लिए अपनी वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से वेबसाइट पर दिए गए लिंक को क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में 1,07,221 सफल अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए शार्टलिस्ट किया गया था। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को समय से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और उसमें दर्ज परीक्षा की तिथि, केंद्र व दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। लिखित परीक्षा पिछली 25, 26 और 27 अप्रैल हुई थी।
