विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस-दस बच्चे पैदा करें हिंदू : वासुदेवानंद सरस्वती

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 18 Jan 2015 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2015 04:13 PM (IST)

हिंदुओ से अधिक बच्चा पैदा करने के विवादित आह्वनों में अब जोशीमठ उत्तराखंड के जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भी शामिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। हिंदुओ से अधिक बच्चा पैदा करने के विवादित आह्वनों में अब जोशीमठ उत्तराखंड के जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भी शामिल हो गये हैं। इलाहाबाद में माघ मेला में कल संत सम्मेलन में उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महराज के हिंदुओं से चार-चार बच्चे पैदा करने के बयान का समर्थन किया और कहा चार-चार नहीं हिंदू दस-दस बच्चे पैदा करें। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म 'पीके' की विश्व हिंदू परिषद की ओर से की जा रही व्याख्या 'पाकिस्तानी कुत्ता' को भी मंच से दोहराया।

संगम की रेती पर हो रहे संत सम्मेलन में जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने हिंदूओं से कहा कि सरकार दो बच्चे पैदा करने को कहती है, लेकिन हिंदू समाज के लोग एक ही बच्चा पैदा कर रहे हैं, ऐसे में वह क्या करेगा। अकेला बच्चा न देश सेवा कर सकेगा और न अपने माता-पिता की। ऐसे में हिंदुओ को चाहिए कि वे दस-दस बच्चे पैदा करें। उनमें से एक को आइएएस बनाए, दूसरे को पीसीएस, तीसरे को व्यापारी, कुछ को खेती में लगाएं और जिन्हें न पाल पाएं उन्हें संतों के यहां भेज दें। वे बच्चों की परवरिश कर उन्हें देश सेवा में लगा देंगे। वासुदेवानंद ने अपने विवादित बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लपेटते हुए यहां तक कह दिया कि नरेंद्र मोदी पीएम बने हैं तो हिंदुओं की बड़ी आबादी के कारण। अगर हिंदू घटा तो दूसरे धर्म के लोग प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार या तो दो बच्चे पैदा करने का नियम सब पर लागू करे, नहीं तो सिर्फ ङ्क्षहदू ही उसे मानें यह कहां का न्याय है। उन्होंने दलील पेश की कि जिस तेजी से हिन्दुओं की आबादी कम हो रही है और दूसरे धर्म के लोगों की बढ़ रही है, उससे लगता है कि भारत जैसे देश में भी हिन्दू कुछ बरसों बाद अल्पसंख्यक हो जाएंगे। शंकराचार्य ने घर वापसी कार्यक्रम पर कहा कि जो मर्जी से पुराने धर्म में वापस आना चाहता है तो उसे गंगाजल पिलाकर घर लाया जा सकता है।

चार बच्चे की बात बेतुकी

द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती पिछले हफ्ते ही साक्षी महाराज और साध्वी प्राची के चार बच्चे पैदा करने की सलाह को बेतुका करार देते हुए इसे खारिज कर चुके हैं। शंकराचार्य ने साक्षी महाराज और साध्वी प्राची के बयानों को गलत बताया है। शंकराचार्य ने कहा कि देश की जनसंख्या पहले ही काफी ज्यादा है, ऐसे में चार बच्चे पैदा करने की सलाह पूरी तरह बेतुकी है। हाल ही में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज और वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी। इसके बाद से बीजेपी विरोधियों के निशाने पर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।