पलायन को विवश किए गए हिंदू
लखनऊ। अयोध्या रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा है कि प्रदेश की सपा
लखनऊ। अयोध्या रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा है कि प्रदेश की सपा सरकार टांडा को आंतकवाद का गढ़ बना रही है। चार-चार हिंदुओं की हत्या के बाद धरने पर बैठे रामबाबू के परिवार की आवाज सुनने की बजाय वहां का प्रशासन धरना समाप्त करने के लिए धमकी दे रहा है।
पूर्व सांसद डॉ. वेदांती ने कहा कि वेदांती ने कहा कि रामबाबू के भाई श्यामबाबू से पूरी स्थिति की जानकारी मिलने के बाद वे उस परिवार को सांत्वना देने के लिए टांडा जाना चाह रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने टांडा के मुस्लिम समुदाय को हिंदुओं के उत्पीड़न की खुली छूट दे रखी है। टांडा के हिंदू डरे-सहमे हैं। महिलाएं-लड़कियां डर के कारण घरों से निकल ही नहीं रहीं है। ध्यान रहे कि वेदांती को शनिवार को अंबेडकरनगर के टांडा जाते समय अयोध्या के परिक्रमा मार्ग स्थित उनके आश्रम हिंदूधाम में नजरबंद कर दिया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर