विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamlesh Tiwari Murder Case: कमलेश तिवारी को हिंदूरत्न सम्मान देगी हिंदू महासभा Sitapur News

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Tue, 22 Oct 2019 12:08 PM (IST)

सीतापुर लखनऊ के खुर्शीदबाग का नाम बदल कर कमलेश तिवारी के नाम पर रखने की मांग। आठ नवंबर को नई ...और पढ़ें

Kamlesh Tiwari Murder Case: कमलेश तिवारी को हिंदूरत्न सम्मान देगी हिंदू महासभा Sitapur News
Kamlesh Tiwari Murder Case: कमलेश तिवारी को हिंदूरत्न सम्मान देगी हिंदू महासभा Sitapur News

सीतापुर, जेएनएन। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा मरणोपरांत हिंदूरत्न सम्मान से सम्मानित करेगी। यह घोषणा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी ने की।

महासभा के पदाधिकारी लखनऊ प्रवास पर थे। उन्होंने घटना को लेकर शोक संवेदना प्रकट की और कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के प्रभारी आचार्य विजय प्रकाश मानव, बाबा धर्मदास, हिंदू स्वराज सेवा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण राय चौधरी ने महमूदाबाद पहुंचकर कमलेश तिवारी के परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की। 

लखनऊ स्थित हिंदू महासभा कार्यालय के सामने कमलेश तिवारी की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे भावी पीढ़ी प्रेरणा लेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता सुशील चौधरी ने खुर्शीदबाग का नाम बदल कर कमलेश तिवारी के नाम पर रखने की मांग की है। वहीं, मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है। राजस्थान के प्रभारी आचार्य विजय प्रकाश मानव ने बताया कि हिंदूरत्न सम्मान उनकी पत्नी किरन देवी को आठ नवंबर को नई दिल्ली में बुलाकर दिया जाएगा।