Move to Jagran APP

Ayodhya Case Verdict: लखनऊ के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, सोशल मीडिया पर कमेंट पड़ेगा भारी Lucknow News

28 अस्थाई जेल बनाए गए बैनर-पोस्टर सभा पर प्रतिबंध। हर स्थिति से निपटने को पुलिस तैयार सीधे करें इन नंबरों पर फोन।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 10:39 AM (IST)
Ayodhya Case Verdict: लखनऊ के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, सोशल मीडिया पर कमेंट पड़ेगा भारी Lucknow News
Ayodhya Case Verdict: लखनऊ के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, सोशल मीडिया पर कमेंट पड़ेगा भारी Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। अयोध्या में विवादित स्थल पर शनिवार को आने वाले फैसले के स्वागत के लिए लक्ष्मणनगरी तैयार है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। राजधानी में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। सोशल मीडिया पर साइबर सेल की टीम कड़ी नजर रखे हुए है। मॉनीटरिंग के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो विवादित पोस्ट या टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। राजधानी में 28 अस्थाई जेल बनाए गए हैं। इन स्थानों पर हंगामा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों को हिरासत में रखा जाएगा।

loksabha election banner

 

सुरक्षा के मद्देनजर पुराने लखनऊ में शुक्रवार शाम एडीजी रेंज एसएन साबत, एसएसपी कलानिधि नैथानी और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च किया। कैसरबाग, अमीनाबाद, मौलवीगंज, रकाबगंज समेत अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, सभी एएसपी ने अपने क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ पैदल गस्त किया। एसएसपी के मुताबिक,  फैसले के मद्देनजर संवदेनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। राजधानी में विवादित बैनर, पोस्टर या धार्मिक सभा पर रोक लगा दी गई है। पुलिस टीम को जोन सेक्टर में बांटकर हर गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

दंगा नियंत्रण दस्ता सक्रिय

एसएसपी ने दंगा नियंत्रण दस्ते की समीक्षा की। पता चला कि वर्ष 2010 से यह दस्ता निष्क्रिय है। एसएसपी ने इस दस्ते को दोबारा गठित करते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। उन्हें 24 घंटे अलर्ट और बॉडी प्रोटेक्टर व अन्य सामग्री हमेशा साथ में रखने के निर्देश दिया। 

 

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम गठित, मौजूद रहेंगे सभी विभागों के लोग

एसएसपी ने पुलिस लाइन में एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें तकरीबन 100 लोगों की टीम है, जो हर तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है। शनिवार को कंट्रोल रूम में 24 घंटे पुलिस के अलावा सभी विभागों के लोग मौजूद रहेंगे। एसएसपी ने स्वास्थ्य विभाग, जीआरपी, परिवहन विभाग, रेलवे, राजस्व, एनडीआरएफ, मेट्रो, आरटीओ, जिला प्रशासन, नगर निगम, फायर सर्विस समेत संबंधित सभी विभागों को पत्र भेजा है। कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना के लिए सीयूजी नंबर 9454405156 जारी किया गया है।

सील रहेगी जनपद की सीमा 

सभी पीआरवी (112) को किसी भी सूचना पर तत्काल रेस्पांस करने के निर्देश दिए गए हैं। कुल 78 पीआरवी सिर्फ इस कार्य में लगाई गई है। 150 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा शनिवार को राजधानी की सीमा सील रहेगी। जनपद की कुल आठ सीमा पर क्यूआरटी तैनात की गई हैं, जो शरारती और उपद्रवी लोगों पर नजर रखेगी।

सीधे करें इन नंबरों पर फोन

राजधानी पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आप किसी भी अप्रिय घटना की सूचना सीधे वरिष्ठ अधिकारियों या फिर थाना प्रभारियों को दे सकते हैं। इसके लिए सभी अधिकारियों को मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। 

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक - 9454400290
  • अपर पुलिस अधीक्षक 
  • पश्चिमी - 9454401088
  • पूर्वी - 9454401087
  • ट्रांस गोमती - 9454410860
  • ग्रामीण - 9454401083
  • अपराध - 9454401089
  • यातायात - 9454401085
  • प्रोटोकाल - 9454401084
  • विधान सभा सुरक्षा - 9454401503 
  • क्षेत्राधिकारी 
  • अपराध - 9454458039
  • चौक -9454401491
  • कैसरबाग -9454401497
  • बाजारखाला - 9454401496
  • हजरतगंज - 9454401495
  • कैंट - 9454405234
  • आलमबाग - 9454401489
  • कृष्णानगर - 9454401490
  • अलीगंज - 9454401494
  • गोमतीनगर - 9454401499
  • महानगर - 9454401498
  • गाजीपुर - 9454400387
  • मोहनलालगंज - 9454401493
  • मलिहाबाद - 9454401492
  • बख्शी का तालाब - 9454401500
  • थाना प्रभारी 
  • वजीरगंज - 9454403874
  • चौक - 9454403847
  • ठाकुरगंज - 9454403872
  • कैसरबाग - 9454403857
  • अमीनाबाद - 9454403840
  • नाका - 9454403867
  • सआदतगंज - 9454403870
  • बाजारखाला - 9454403844
  • तालकटोरा - 9454403871
  • हजरतगंज - 9454403853
  • हुसैनगंज - 9454403854
  • गौतमपल्ली - 9454402406
  • महिला थाना - 9454403860
  • कैंट - 9454403845
  • आशियाना - 9454403841
  • पीजीआइ - 9454403876
  • आलमबाग - 9454403838
  • मानकनगर - 9454403863
  • पारा - 9454403875
  • कृष्णानगर - 9454403858
  • सरोजनीनगर - 9454403869
  • बंथरा - 9454403843
  • अलीगंज - 9454403839
  • मडिय़ांव - 9454403864
  • जानकीपुरम - 9454403878
  • चिनहट - 9454403846
  • गोमतीनगर - 9454403849
  • विभूतिखंड - 9454403880
  • महानगर - 9454403859
  • हसनगंज - 9454403852
  • विकासनगर - 9454403873
  • गाजीपुर - 9454403848
  • गुडंबा - 9454403851
  • इंदिरानगर - 9454403883
  • मोहनलालगंज - 9454403865
  • गोसाईगंज - 9454403850
  • नगराम - 9454403866
  • निगोहां - 9454403868
  • मलिहाबाद - 9454403862
  • काकोरी - 9454403856
  • माल - 9454403861
  • बख्शी का तालाब - 9454403842
  • इटौंजा - 9454403855

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.