विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश जारी, आठ जिलों में रेड और 13 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:37 PM (IST)

Red Alert For Heavy Rain in UP: रेड अलर्ट का मतलब है कि स्थिति बेहद खराब हो सकती है और ...और पढ़ें

बारिश को लेकर आठ जिलों में रेड और 13 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

बारिश को लेकर आठ जिलों में रेड और 13 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

HighLights

  1. 27 सितंबर को भी होगी 80 प्रतिशत जिलों में भारी बारिश

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राहत आयुक्त को सतर्क रहने का निर्देश

  3. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे डिप्रेशन की वजह से यह बारिश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 80 प्रतिशत से अधिक जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। लखनऊ समेत राज्य के बड़े हिस्से में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश को लेकर आठ जिलों में रेड और 13 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को बांदा जिले में 227 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि लखनऊ में 136 मिलीमीटर पानी गिरा। इनके साथ ही कई अन्य जिलों में भी 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट और 13 अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का मतलब है कि स्थिति बेहद खराब हो सकती है और भारी नुकसान की आशंका है। आठ जिलों में यह अलर्ट सक्रिय है।

इनमें लखनऊ भी शामिल है। मौसम विभाग का 27 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, तूफान और तेज हवाओं का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे डिप्रेशन की वजह से यह बारिश हो रही है। इस डिप्रेशन की नमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही है और लगातार बरस रही है। प्रदेश के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तक बहुत भारी वर्षा

रेड अलर्ट वाले जिले
बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा। इन जिलों में भारी (रेड अलर्ट) से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।
श्रावस्ती
बहराइच
लखीमपुर खीरी
सीतापुर
रामपुर
बरेली
पीलीभीत
शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्र
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले। इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना।
लखनऊ
बस्ती
सिद्धार्थनगर
गोंडा
बलरामपुर
हरदोई
बाराबंकी
बिजनौर
अमरोहा
मुरादाबाद
संभल
बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र।
भारी वर्षा। निम्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना।
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र में भारी वर्षा होगी।

मेघगर्जन/वज्रपात और तेज हवाएं

मेघगर्जन/वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा की गति 40–50 किमी/घंटा से बढ़कर 60 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना निम्न क्षेत्रों में है। कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी, कई जर्जर भवन गिरे और सड़कें धंसी

यह भी पढ़ें- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम, यहां आने वाली पांच फ्लाइट्स डायवर्ट