अटल के जन्मदिन पर देवरिया में स्वास्थ्य मेला, राज्यपाल पहुंचे
देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठत्म नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आज देवरिया में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल राम नाईक ने इस स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया।
लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठत्म नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आज देवरिया में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल राम नाईक ने इस स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया।
पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपाई के जन्मदिन पर देवरिया के एसएसबीएल इंटर कालेज के परिसर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन राज्यपाल राम नाइक ने किया। राज्यपाल ने स्वास्थ्य मेला के आयोजन को पुण्य का कार्य बताया। उन्होंने अटल जी के साथ अपने कई संस्मरण सुनाए। श्री नाईक ने कहा कि आज का दिन महान है, क्योंकि आज दो विभूतियो का जन्मदिन है।
उन्होंने अटल जी के साथ के कई संस्मरण सुनाया और कहा आज का दिन महान है, आज दो विभूतियो का जन्मदिन है। एक अटलजी और दूसरा मालवीय जी का। उनहोंने अटल जी को देश के महानतम नेताओं में से एक बताया और कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए अटल जी ने अप्रतिम योगदान दिया। राज्यपाल ने इस मेला में सेवा देने आये चिकित्सको का आभार जताया। उन्होंने आयोजक से हर वर्ष ऐसा कार्यक्रम करने का आग्रह किया।