विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 या 14 सितंबर, किस दिन है हरितालिका तीज और कब रखा जाएगा व्रत; क्या बन रहे दुर्लभ योग?

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:06 PM (IST)

हरितालिका तीज व्रत इस बार 14 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसमें भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि उदया तिथि के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हरितालिका तीज व्रत 14 सितंबर को मनाया जाएगा।

  2. तृतीया तिथि 13 सितंबर सुबह से 14 सितंबर सुबह तक।

  3. शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती की पूजा करें।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। हरितालिका तीज व्रत इस बार 14 सितंबर को है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज मनाई जाती है। तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 07:08 बजे से शुरू होगी और अगले दिन सुबह 07:06 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत सोमवार को रखा जाएगा।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि चतुर्थी युक्त तृतीया तिथि ग्राह्य किया जाता है। इस बार चंद्रमा तुला राशि, चित्रा नक्षत्र, ब्रह्मा योग और गुरु कर्क राशि में उच्च के होंगे। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को पहली बार मां पार्वती ने भगवान शंकर को प्राप्त करने के लिए किया था।

यह भी पढ़ें- वीर अब्दुल हमीद के गांव को सरकार ने दिया तोहफा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और उनके पूरे परिवार की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर घर में मंदिर में स्थापित करती हैं। गणेश पूजन के बाद शिव और पार्वती की पूजा उपासना की जाती है।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

हरितालिका पूजा सुबह मुहूर्त 06:05 से सुबह 07:06 बजे तक है। शाम को प्रदोषकाल में शिव-पार्वती की पूजा कर सकते हैं।