अपर मुख्य सचिव सहकारिता हरिराज किशोर का निधन
अपर मुख्य सचिव सहकारिता हरिराज किशोर का शुक्रवार को लखनऊ स्थित पीजीआइ में निधन हो गया। 1983 बैच के आइएएस अधिकारी हरिराज बीमार थे।
By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 11:40 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। अपर मुख्य सचिव सहकारिता हरिराज किशोर का शुक्रवार को लखनऊ स्थित पीजीआइ में निधन हो गया। 1983 बैच के आइएएस अधिकारी हरिराज बीमार थे। हरिराज किशोर अगले वर्ष मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले थे। 22 मार्च, 1959 को मुजफ्फरनगर में उनका जन्म हुआ था। वह विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर तैनात रहे। हरिराज की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव राजीव कुमार, सरकार के प्रमुख लोगों व आइएएस एसोसिएशन ने गहरा दुख जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें