विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Har Ghar Tiranga :अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर प्रांगण में भी लहराया तिरंगा, कर्मी बेहद उत्साहित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 14 Aug 2022 11:39 AM (IST)

Har Ghar Tiranga Abhiyan In Ram Mandir Ayodhya अयोध्या में राम मंदिर परिसर में भी आज तिरंगा का उत्साह दिखा। ...और पढ़ें

Har Ghar Tiranga Abhiyan In Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर परिसर
Har Ghar Tiranga Abhiyan In Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर परिसर

अयोध्या, जेएनएन। Har Ghar Tirhanga : भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के निर्माण कार्य के बीच राष्ट्रीय पर्व को लेकर भी बेहद उत्साह है। शिलान्यास के दो वर्ष बाद निर्माण कार्य के गति पकडऩे के बीच रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राम मंदिर प्रांगण में कर्मचारियों ने यहां पर तिरंगा (Tiranga) फहराया। पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने पांच अगस्त 2020 को मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी थी।

देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के तहत आजादी का अमृत महोत्व कार्यक्रम का आयोजन किया का रहा है। 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के हर घर में तिरंगा पहुंचाने के कार्यक्रम हर घर तिरंगा के तहत रविवार को श्रीराम लला मंदिर के प्रांगण में कर्मियों ने तिरंगा झंडा लहराया। अयोध्या में राम मंदिर परिसर में भी आज तिरंगा का उत्साह दिखा। धर्म नगरी अयोध्या में आजादी की 75वीं वर्षगांठ बेहद हर्ष और उल्लास के साथ अनोखे तरीके से मनाई जा रही है। अयोध्या में मंदिरों पर तिरंगे झंडे लहरा रहे हैं और साधु संत तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली राम जन्मभूमि परिसर तिरंगे से रंग गया है।

केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े अभियान हर घर तिरंगा अभियान के तहत राम जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में भी तिरंगा फहराया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंदिर के निर्माण में लगे इंजीनियर्स तथा अन्य कर्मियों ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के तहत तिरंगा झंडा फहराया। हर घर तिरंगा अभियान का उत्साह राम मंदिर निर्माण स्थल के परिसर में भी पहुंच गया। मंदिर निर्माण के कार्य में लगे कर्मियों ने हर कोने में एक-एक झंडा लहराया।

अयोध्या में पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी। इस मंदिर के निर्माण कार्य को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट संपादित करा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के कुछ फोटो को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट किया। जिसके जवाब में पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया कि हर घर तिरंगा अभियान में आपकी यह भागेदारी बेहद सुखद है। ैअब यह अभियान और समृद्ध होगा।

सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2019 में एक ऐतिहासिक फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने अगस्त 2020 में भूमि पूजन किया। इस मंदिर का निर्माण कार्य इसी वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। मार्च 2020 में, राम लला को टेंट से श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में बने अस्थाई मंदिर में स्थानांतरित कर दिया गया था।