बुलंदशहर में कार्यकर्ता की बगावत पर भाजपा महापंचायत में हंगामा
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और गृहमंत्री राजनाथ के पुत्र पंकज की बुलंदशहर महापंचायत में एक कार्यकर्ता बिफर पड़ा। उसने किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार पर ही हमला बोल दिया। भाजपा के खिलाफ कार्यकर्ता की बगावत पर सभा में हंगामा खड़ा हो गया। पार्टीकर्ताओं ने उसे धकिया कर माइक
लखनऊ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और गृहमंत्री राजनाथ के पुत्र पंकज की बुलंदशहर महापंचायत में एक कार्यकर्ता बिफर पड़ा। उसने किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार पर ही हमला बोल दिया। भाजपा के खिलाफ कार्यकर्ता की बगावत पर सभा में हंगामा खड़ा हो गया। पार्टीकर्ताओं ने उसे धकिया कर माइक से हटा दिया। बाद में पंकज ङ्क्षसह के दखल पर मामला शांत हुआ।
बुलंदशहर के पहासू के बनैल गांव में किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज ङ्र्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महापंचायत में पहासू के नगर अध्यक्ष मनोज गर्ग ने सोही गांव निवासी पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल फौजी को आमंत्रित किया। सत्यपाल ने मंच पर आते ही पूर्व की सरकार पर हमला बोला। उसके बाद भूतपूर्व सैनिकों को वन रैंक पेंशन न मिलने पर उन्होंने मोदी सरकार पर तोहमत लगाई। भाजपा नेताओं ने सत्यपाल को किसानों के बारे में बोलने के लिए कहा। सत्यपाल ने फिर मोदी सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। कहा कि मोदी सरकार घोषणाएं कर रही है। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। सब कुछ कागजों पर चल रहा है। किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है। सत्यपाल ने कहा कि पंकज ङ्क्षसह देश के गृहमंत्री के पुत्र हैं। मैं पंकज ङ्क्षसह और जिलाध्यक्ष से निवेदन करता हूं कि देश के गृहमंत्री तक किसानों का संदेश पहुंचाएं। सत्यपाल के भाषण पर सभा में हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा बीजेपी जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने माइक से सत्यपाल को हटा दिया। इस दौरान काफी धक्का-मुक्की हुई। करीब दस मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में पंकज ङ्क्षसह के दखल देने के बाद स्थिति संभली और कार्यक्रम आरंभ हुआ। सत्यपाल फौजी ने इस दौरान पहासू के नगर अध्यक्ष पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।