दूल्हे पसंद न आने पर लौटा दी बरात
सुहागनगरी के नाम से विख्यात फिरोजाबाद जिले में दो बहनों से साहसिक कदम उठाया। दोनों ने अपना जीवनसाथी पसंद न आने के कारण बरात लौटा दी।
लखनऊ। सुहागनगरी के नाम से विख्यात फिरोजाबाद जिले में दो बहनों से साहसिक कदम उठाया। दोनों ने अपना जीवनसाथी पसंद न आने के कारण बरात लौटा दी।
अपनी से अधिक उम्र तथा सांवला रंग देखकर फिरोजाबाद की दो बहनों ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। इनके इन्कार के कारण बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव ढकई की सगी दो बहिन सरिता (19) ब आरती (18) पुत्री एवरन सिंह यादव का विवाह होना था। बरात फिरोजाबाद के थाना मटसेना के गांव सिकेरा से आई थी। हरिओम ब कपिल पुत्र मनीराम दूल्हे बनकर इठला रहे थे। इन दोनों को देखते ही सरिता तथा आरती भड़क गई। इन दोनों ने अधिक उम्र के दूल्हों से विवाह करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद थाने में रुपये वापस करने पर ही बरात वापसी का फैसला हुआ। गांव में इस बात को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ लेकिन दोनों बहने अपने निर्णय पर अडिग रहीं।