Move to Jagran APP

शादी से पहले दूल्हा अपनी बुआ के साथ फरार

मैनपुरी की एक गरीब विधवा के साथ एक युवक ने धोखा कर दिया। विधवा ने अपनी पुत्री का विवाह दिल्ली के एक युवक से तय किया था। वह युवक दिल्ली से मैनपुरी बरात आने के दो दिन पहले अपनी बुआ के साथ फरार हो गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2016 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2016 10:12 AM (IST)
शादी से पहले दूल्हा अपनी बुआ के साथ फरार

लखनऊ। मैनपुरी की एक गरीब विधवा के साथ एक युवक ने धोखा कर दिया। विधवा ने अपनी पुत्री का विवाह दिल्ली के एक युवक से तय किया था। वह युवक दिल्ली से मैनपुरी बरात आने के दो दिन पहले अपनी बुआ के साथ फरार हो गया।

loksabha election banner

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के अशोकपुर सोनई की विधवा मीरा देवी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालतीं हैं। मीरा देवी ने पुत्री नीलम की शादी दिल्ली के उत्तम नगर के रवि पुत्र सतीश के साथ तय की थी। इसके लिए 15 फरवरी को दिल्ली पहुंचकर लगन का कार्यक्रम किया था। कल बरात आनी थी। कल दोपहर मीरा देवी को दूल्हे के परिवार के लोगों ने बताया कि दूल्हा अपनी बुआ के साथ घर से भाग गया। तब से घर नहीं लौटा। दूल्हे के परिवार के लोगों ने बताया कि अब मैनपुरी बरात नहीं आएगी। यह सुनकर मीरा देवी गश खाकर गिर पड़ीं। बेटी की शादी की खुशी उड़ गई। बड़ी संख्या में मीरा देवी के रिश्तेदार भी घर पहुंच गये थे। इसी बीच कल शाम को दिल्ली के एक बार फिर फोन आया कि दूल्हा घर लौट आया है। दूल्हे के परिवार के लोगों ने सूचना भेजी कि लड़की वाले चाहें तो वह बरात लेकर आ सकते हैं, लेकिन लड़की ने ऐसे लड़के से विवाह करने से इन्कार कर दिया। कल रात में दुल्हन की मां ने लड़के के खिलाफ तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.