Move to Jagran APP

राज्यपाल राम नाईक आज से 26 तक मुंबई में रहेंगे

राज्यपाल राम नाईक लंबे समय बाद मुंबई जा रहे हैं। मूलत: मुंबई के राज्यपाल राम नाईक आज से 26 अप्रैल तक मुंबई में रहेंगे। वह वहां पर चार कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Apr 2016 10:12 AM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2016 10:16 AM (IST)
राज्यपाल राम नाईक आज से 26 तक मुंबई में रहेंगे

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक लंबे समय बाद मुंबई जा रहे हैं। मूलत: मुंबई के राज्यपाल राम नाईक आज से 26 अप्रैल तक मुंबई में रहेंगे। वह वहां पर चार कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

loksabha election banner

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह यहां से रवाना होने के बाद राज्यपाल मुंबई में वरिष्ठ नागरिकों की संस्था पुष्पा मां फाउंडेशन के आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की पुस्तक का विमोचन करेंगे। कल सहयोग सेवा प्रतिष्ठान के गीत रामायण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में गायक श्रीधर फड़के गायन प्रस्तुत करेंगे। 25 अप्रैल को नाईक अपने संस्मरण के मराठी संग्रह (चरैवेती ! चरैवेती !) का विमोचन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस से करायेंगे। 26 अप्रैल को इसी पुस्तक का लोकार्पण आदिवासी जिला-पालधर में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कोंकण साहित्य परिषद के अध्यक्ष पदमश्री मधु मंगेश कार्णिक करेंगे। राज्यपाल ग्राम भालीवली में विवेक व्यासपीठ के आदिवासी विकास केंद्र का भ्रमण भी करेंगे।

27 के बाद राज्यपाल से मिलेंगे मुख्यमंत्री

राज्यपाल राम नाईक के 27 अप्रैल को लखनऊ वापसी के बाद मुख्यमंत्री के मिलने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि महापौरों के अधिकारों में कटौती संबंधी विधेयक सहित कुल छह विधेयक राजभवन में लंबित है। विधेयक लंबित रहने पर संसदीय कार्यमंत्री आजम खां की विधानसभा सदन में की गई टिप्पणी पर राज्यपाल के आपत्ति उठाते हुए पत्र लिखने के बाद से ही मुख्यमंत्री के राजभवन जाने की उम्मीद जताई जा रही है। विदित हो कि पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय राज्यपाल से मिलने गए थे। चूंकि छह विधान परिषद सदस्यों को नामित करने का मामला भी काफी समय से लटका है इसलिए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही राज्यपाल से मिलेंगे।ï


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.