राज्यपाल ने दिलाई सुशील कुमार को शपथ
1982 बैच के रिटायर आइएएस अधिकारी सुशील कुमार उत्तर प्रदेश जल प्रबंधन और नियामक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए
लखनऊ (जासं)। राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश जल प्रबंधन और नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव हेमंत राव एवं विशेष सचिव डॉ. अशोक चंद्र सहित भू संपदा विनिमायक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजीव कुमार, सिंचाई एवं जल प्रबंधन उत्तर प्रदेश की विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह, प्रमुख अभियंता इं. अजय कुमार सिंह (परिकल्प एवं नियोजन) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील कुमार की पत्नी पूनम कुमारी मौजूद रहीं। सुशील कुमार 1982 बैच के उत्तर प्रदेश संवर्ग के आइएएस अधिकारी हैं जो 30 अप्रैल 2018 को सचिव, कोयला मंत्रलय, भारत सरकार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रदेश के साथ-साथ वह केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में पदों पर कार्य कर चुके हैं। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस में 2015 में हुए समझौते में सरकार का पक्ष रखने में सुशील कुमार ने विशेष योगदान दिया था।