राज्यपाल ने सीएम योगी को आवास जाकर जन्मदिन की बधाई दी
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलदस्ता देकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे का समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री के प्रयास से समाज के सभी वर्गों का विकास होगा तथा सौहार्द बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में एक भी नदी साफ नहीं है: सीएम योगी
इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं कामना करता हूं कि योगी आदित्यनाथ ऐसे ही स्वस्थ्य रहें और पूरी लगन के साथ प्रदेश के विकास के लिए काम करते रहें।'