विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahavir Jayanti 2022: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने महावीर जयंती व बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Thu, 14 Apr 2022 08:13 AM (IST)

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने महावीर जयंती व बैसाखी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। ...और पढ़ें

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महावीर जयंती व बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महावीर जयंती व बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

लखनऊ, राज्‍य ब्‍यूरो । महावीर जयंती (Mahavir Jayanti 2022) और बैसाखी पर्व की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है। सत्य, अंहिसा, अस्तेय और अपरिग्रह की भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कामना की कि भगवान महावीर की जयंती और बैसाखी का पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि के साथ-साथ नए उत्साह का संचार करे।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परंपरा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परंपराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है।

बैसाखी के दिन दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है।

ये सभी त्योहार नववर्ष के आगमन के प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

साथ ही योगी ने कहा कि भगवान महावीर का सत्य एवं अहिंंस का संदेश वर्तमान परिवेश में और भी अधिक प्रासंगिक है। भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम सब मानवता की सेवा कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।