Move to Jagran APP

यूपी के बाढ़ पीडि़तों को राहत पहुंचाने में सरकार फेल : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में सैकड़ों गांव बाढ़ से घिरे हैैं। वहां फंसे लोगों को राहत पहुंचाने में सरकार असफल साबित हुई है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 10:34 PM (IST)
यूपी के बाढ़ पीडि़तों को राहत पहुंचाने में सरकार फेल : अखिलेश
यूपी के बाढ़ पीडि़तों को राहत पहुंचाने में सरकार फेल : अखिलेश

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में सैकड़ों गांव बाढ़ से घिरे हैैं। वहां फंसे लोगों को राहत पहुंचाने में सरकार असफल साबित हुई है। समय रहते बाढ़ से बचाव के उपाय किए गए होते तो यह स्थिति न होती। शारदा, घाघरा, सरयू व राप्ती नदियों का उफान अभी थमा नहीं है। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट है। बच्चे दूध के लिए परेशान हैैं। लोग खुली छत के नीचे भगवान भरोसे अपनी जिंदगी के कठिन दिन काटने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

सरकार की ओर से उनकी मदद नहीं 

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी करके कहा कि सरकार की ओर से उनकी मदद नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ संकट से निपटने के लिए समाजवादी सरकार ने जो तैयारियां की थी, भाजपा सरकार ने उधर ध्यान ही नहीं दिया। इससे स्थिति भयावह हो गयी है। अखिलेश ने कहा कि सपा कार्यकर्ता बाढ़ पीडि़तों की मदद में जुटने का निर्देश पहले ही दे दिया गया है। कहा गया है कि वे बाढग़्रस्त इलाकों में फंसे लोगों तक खाद्य सामाग्री, वस्त्र, टार्च, पशुओं के लिए चारा और पीडि़तों के आश्रय स्थलों पर तिरपाल की व्यवस्था करें। बाढग़्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास भी किए जाएं।

अखिलेश-डिंपल भेजेंगे केरल के बाढ़ पीडि़तों को मदद

अखिलेश ने कहा कि केरल की बाढ़ की विभीषिका गंभीर है। केरल वर्ष 1924 के बाद इतनी बड़ी प्राकृतिक विपदा से जूझ रहा है। लगभग चार सौ से ज्यादा जिंदगियां बाढ़ की चपेट में आकर खो गईं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। मैंने और मेरी पत्नी डिम्पल यादव ने अपनी ओर से वहां के बाढ़ पीडि़तों को मदद भेजना तय किया हैं। उम्मीद करता हूं कि दूसरे लोग भी व्यक्तिगत रूप से यथा सम्भव मदद करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.