यूपी के 29 पीपीएस अधिकारियों के लिए खुशखबरी, जल्द बनाए जाएंगे IPS; यूपीएससी भेजे गए नाम
उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति के लिए 87 नामों की सूची यूपीएससी को भेजी है।

29 पीपीएस जल्द बनेंगे आइपीएस। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) में प्रोन्नति के लिये 29 रिक्त पदों के सापेक्ष 87 नाम नाम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है।
यदि आयोग प्रस्ताव पर आपत्ति नहीं करता है तो अगले महीने राज्य को 29 प्रोन्नत आईपीएस मिल जाएंगे। यूपीएससी का नियम है कि रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना नाम भेजे जाएं।
इसलिए राज्य सरकार ने पीसीएस संवर्ग के वर्ष 1998, 1999, 2000 और 2001 बैच के अफसरों के नाम सूची में शामिल किये गये हैं।
बता दें कि रविवार रात ही दो पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। अयोध्या को नए एएसपी मिले हैं। विजय शंकर मिश्र अब रामनगरी की कमान संभालेंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में दो अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर, अयोध्या के नए ASP बने विजय शंकर मिश्र
