विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में दो अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर, अयोध्या के नए ASP बने विजय शंकर मिश्र

Published: Tue, 26 May 2026 07:51 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है, जिसमें अयोध्या सुरक्षा और डायल-112 के एएसपी शामिल हैं।

योगी सरकार ने दो पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

योगी सरकार ने दो पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। अयोध्या सुरक्षा में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे को डायल-112 का एएसपी बनाया गया है।

पीएसी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विजय शंकर मिश्र को अयोध्या का एएसपी सुरक्षा नियुक्त किया गया है।

बता दें कि प्रदेश में तीन दिन पहले 23 मई को भी दो पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ था। कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार-तृतीय को मेरठ भेजा गया था, जबकि यूपी-112 की अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह को कौशांबी का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- यूपी में दो पुलिस अधिकारियों का तबादला, कौशांबी और मेरठ को मिले नए ASP