विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में दिव्यांगों के पास नौकरी का सुनहरा अवसर, लखनऊ में इस दिन लगेगा विशेष रोजगार मेला

By Vikas MishraEdited By:
Published: Sun, 21 Aug 2022 01:24 PM (IST)

यूपी के दिव्यांगों के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। लखनऊ में दो दिन बाद यानी 23 अगस्त को ...और पढ़ें

23 अगस्त को हाईस्कूल से लेकर परास्तनातक तक के दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला लगेगा।
23 अगस्त को हाईस्कूल से लेकर परास्तनातक तक के दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला लगेगा।

लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए दिव्यांग एवं सशक्तीकरण विभाग ने कमर कस ली है। स्वयं सेवी संस्थानों की पहल भी उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रही हैं। इसी के तहत 23 अगस्त को सीतापुर रोड के महर्षिनगर स्थित सुवीरा पुनर्वास एवं दिव्यांजन संस्थान में रोजगार मेला लगाकर दिव्यांगों को नौकरी की बैसाखी देने का कार्य किया जाएगा। पदों की संख्या दिव्यांगों के चयन के आधार पर तय होगी। 

संस्थान की निदेशक सुवीरा कुमार ने बताया कि 20 से 30 वर्ष आयुवर्ग के दिव्यांग जो हाईस्कूल से परास्नातक हों, वे मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड की ओर से भर्ती की जाएगी। अस्थि दिव्यांग (बैसाखी लगाकर चलने वाले,व्हील चेयर पर्सन,बैठकर चलने वाले,पैर पर हाथ धरकर चलने वाले अस्थि विकलांग आर्थोपेडिक हैंडिकैप्ड पर्सन ) महिला और पुरुष हिस्सा ले सकते हैं।

बायोडाटा और शैक्षिक प्रमाण पत्र,आधार कार्ड की छाया प्रति,पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित संस्थान परिसर में सुबह नौ बजे से आ सकते हैं। प्रशिक्षण व नौकरी के दौरान न्यूतम 14 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर ही चयन होगा। केवल उत्तर प्रदेश के ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिव्यांग मोबाइल नंबर 7007846347 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

प्रशिक्षण के साथ मिली नौकरीः तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की कौशल विकास मिशन की योजना को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीतापुर रोड के त्रिवेणीनगर में सौभाग्य फाउंडेशन की पूजा मेहरोत्रा की ओर से दिव्यांगों को निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक तीन हजार से अधिक दिव्यांगों को प्रशिक्षित किया गया है। संस्थान के अमित मेहरोत्रा ने बताया कि नए बैच शुरू हो गए हैं। दिव्यांगों को नौकरी दिलाने के लिए कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। अब तक एक हजार से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त नौकरी पा चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।