Move to Jagran APP

Health Alert: गरारा-भाप सर्दी-जुकाम में देगा राहत, धूल-धुआं से करें बचाव

दीवाली बाद ठंड बढ़ेगी। वहीं प्रदूषण की भी मार रहेगी। यह समस्याएं सांस रोगियों पर भारी पड़ेंगी। खासकर अस्थमा पीड़ित बच्चे बुजुर्गों का खास ध्यान रखना होगा। बदलते मौसम में एलर्जी की समस्या जुकाम-बुखार भी जोर पकड़ सकता है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 02:39 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 02:39 PM (IST)
दीवाली बाद सांस रोगियों की बढ़ेगी मुसीबत, सेहत को लेकर रहें सतर्क।

लखनऊ, जेएनएन। दीवाली बाद ठंड बढ़ेगी। वहीं प्रदूषण की भी मार रहेगी। यह समस्याएं सांस रोगियों पर भारी पड़ेंगी। खासकर, अस्थमा पीड़ित बच्चे, बुजुर्गों का खास ध्यान रखना होगा। बदलते मौसम में एलर्जी की समस्या, जुकाम-बुखार भी हावी रहेगा। ऐसे में गुनगुने पानी का गरारा व भाप व्यक्ति को राहत देने का काम करेगा। गुरुवार को दैनिक जागरण के हेलाे डॉक्टर कार्यक्रम में बीआरडी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष शुक्ला मौजूद रहे। उन्होंने सुधी पाठकों को फोन पर स्वस्थ्य रहने के उपाय बताए।

loksabha election banner

प्रश्न: तीन वर्ष से सर्दी में जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। दवा बंद करते ही कुछ दिन में फिर दिक्कत होने लगती है।

जितेंद्र-लखनऊ

उत्तर : आपको एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। धूल-धुआं से बचाव रखें। मास्क लगाएं। भाप लें। गुनगुने पानी से गरार करें। राहत न मिलने पर ब्लड टेस्ट कराकर डॉक्टर को दिखाएं।

प्रश्न : ब्रांकाइटिस की समस्या है। मौसम बदलते ही दिक्कत बढ़ जाती है। क्या करें।

जयराम-अंबेडकरनगर

उत्तर : धूल-धुआं से बचाव करें। दवा नियमित लेते रहें। गुनगुना पानी पिएं। ठंड से बचाव करें।

प्रश्न : अक्सर जुकाम की समस्या बनी रहती है। दवा से लंबे समय तक राहत नहीं मिलती है। क्या हो सकता है।

आशीष-सीतापुर

उत्तर : ब्लड टेस्ट व एक्स-रे करा लें। डॉक्टर से परामर्श लें।

फिलहाल ठंड से बचाव करें। गरारा करें। गुनगुना पानी पिएं, राहत मिलेगी।

प्रश्न : 75 वर्ष का हो गया हूं। ठंड में सांस फूलने लगती है। क्या करें।

सियाराम-सीतापुर

उत्तर : शरीर को ठंड से बचाएं। गुनगुना पानी पिएं। दिक्कत ज्यादा हो तो डॉक्टर से इलाज शुरू कराएं।

प्रश्न : खांसी बढ़ गई है। बहुत परेशान हूं। राहत कैसी मिलेगी, कोई उपाए बताएं।

पीएम लाल, दरियाबाद

उत्तर : गरारा करें, राहत मिलेगी। भाप भी ले सकते हैं। राहत न मिलने पर डॉक्टर को दिखाकर उपचार कराएं। ज्यादा दिन तक खांसी को नजरंदाज न करें।

प्रश्न : आठ दिन से खांसी-बुखार है। ठीक नहीं हो रहा है। क्या करें।

ज्ञानचंद्र-बाराबंकी

उत्तर: धूमपान बंद कर दें। गुनगुनापानी पिएं। बुखार-खांसी लगातार बना है। ऐसे में डॉक्टर को दिखा लें। इसके कई कारण हो सकते हैं।

प्रश्न : चार वर्ष की बेटी है। वजन कम है। उसे क्या आहार दें, जिससे वजन सही हो जाए।

परमजीत-बाराबंकी

उत्तर: बेटी को प्रोटीन डाइट दें। दाल, दलिया भी खिलाएं। घर का बना भोजन थोड़ा-थोड़ा कई बार में खिलाएं। बाहर की चीजें से परहेज करें।

प्रश्न : 80 वर्ष का हूं। गले में खराश बढ़ गई है। खांसी व सांस लेने में तकलीफ बनी हुई है।

लेखराज-नरही

उत्तर : आपकी कोविड जांच निगेटिव है। ऐसे में चिंता न करें। गुनगुना पानी पिएं, भाप लें। किसी फिजीशियन को एक बार दिखा लें।

प्रश्न : दो हफ्ते से खांसी आ रही है। टीबी जांच निगेटिव आई है। क्या हो सकता है।

अभिषेक-गौरीगंज

उत्तर : टीबी-कोविड टेस्ट निगेटिव है। ऐसे में एलर्जी की समस्या हो सकती है। गुनगुना पानी व भाप लें।

प्रश्न : ठंड में कपड़ा उतारता हूं, तो खुजली की समस्या होने लगती है। शरीर की त्वचा रूखी हो जाती है।

यज्ञ नारायण-गाजीपुर

उत्तर : ग्लिसरिन वाला साबुन प्रयोग करें। किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ को भी दिखा लें। आवश्यक हो तो उपचार कराएं।

प्रश्न : किडनी की समस्या है। डायलिसिस हो रही है। इससे कब छुटकारा मिलेगा।

धनश्याम-ऊंचाहार

उत्तर: आपका इलाज नेफ्रोलॉजिस्ट की देखरेख में चल रहा है। इलाज ब्रेक न करें। समय-सयम पर डॉक्टर को दिखाएं।

प्रश्न : कोरोना व प्रदूषण से कैसे बचाव करें। स्वस्थ्य रहने के उपाय बताएं।

लखनलाल-न्यू हैदराबाद

उत्तर : कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं।

बढ़ेंगी ये दिक्कतें

अस्थमा, सीओपीडी, ब्रांकाइटिस, एलर्जी, खांसी-जुकाम, बुखार, डेंगू, मलेरिया, कोरोना, स्वाइन फ्लू, कोल्ड डायरिया, निमोनिया

क्या करें

-प्रदूषण का बचाव करें, मास्क लगाएं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं, हाथों की सफाई रखें, सोते वक्त मच्छरदानी लगाएं, ठंड से शरीर का बचाव रखें, साफ पानी पिएं, बाहर की वस्तुओं से परहेज करें। घर का सुपाच्य व पौ िष्टक आहार का सेवन करें। मरीज दवा ब्रेक न करें। समय-समय पर डॉक्टर को दिखाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.