दामादों ने सास से किया गैंगरेप, वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी
देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाला झांसी जिला दामादों की हरकतों से शर्मसार है। यहां दामाद ने अपने बहनोई के साथ मिलकर सास से सामूहिक दुष्कर्म करने के दौरान वीडियो भी बना लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहे हैं।
लखनऊ। देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाला झांसी जिला दामादों की हरकतों से शर्मसार है। यहां दामाद ने अपने बहनोई के साथ मिलकर सास से सामूहिक दुष्कर्म करने के दौरान वीडियो भी बना लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के गोविंद चौराहे पर रहने वाली महिला का पति झांसी से बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परसों महिला ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उसके मायके सुट्टा गुरसराय में भाई के पुत्र का जन्मदिन कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह पति के साथ गई थी। मायके से उसका पति मजदूरी करने चला गया और वह मायके में ही रुक गई। वहां पर ललितपुर निवासी उसका दामाद विजय कुमार रात नौ बजे मायके सुट्टा पहुंचा। उसने कहा कि ससुरजी झांसी पहुंच गए हैं, आपको बुलाया है। महिला दामाद के साथ एक बस में सवार होकर झांसी आ गई।
दामाद महिला को उसके घर न ले जाकर तहसील कार्यालय के पीछे रहने वाले अपने बहनोई मधुकर निरंजन के मकान में ले गया। इसके बाद दोनों ने शराब पीने के बाद भोजन किया। रात में दोनों ने चाकू दिखाकर महिला को धमकाते हुए उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं सामूहिक दुष्कर्म को अपने मोबाइल में रिकार्ड भी कर लिया। दामाद वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए महिला को गोविंद चौराहे पर छोड़कर भाग गया।
पति काम से लौटकर जब घर आया तो तब महिला ने आपबीती सुनाई। महिला परसों पति के साथ नवाबाद थाना पहुंची और इस घटना की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी विजय और मधुकर के खिलाफ मामला दर्ज कर पीडि़ता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।