गंगा सफाई के साथ यूपी के गंदे लोगों को भी करेंगे साफ : कलराज
उन्नाव में केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, सांसद साक्षी महाराज के साथ उनके कार्यालय पहुंचे और कुछ देर वार्ता के बाद आगे के लिए रवाना हो गए। यहां पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश में कोई भी शहर ऐसा नहीं है जिसे स्मार्ट सिटी बनाया जाए। हमारी
लखनऊ। उन्नाव में केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, सांसद साक्षी महाराज के साथ उनके कार्यालय पहुंचे और कुछ देर वार्ता के बाद आगे के लिए रवाना हो गए। यहां पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश में कोई भी शहर ऐसा नहीं है जिसे स्मार्ट सिटी बनाया जाए। हमारी सरकार गंगा को पूरी तरह से साफ स्वच्छ निर्मल बनाएगी।
गंगा सफाई अभियान पर मुख्यमंत्री अखिलेश के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा की गंगा की सफाई के साथ ही कुछ लोगो को भी करेगे साफ़।बताते चलें कि कल मुख्यमंत्री अखिलेश ने मोदी सरकार के गंगा सफाई अभियान पर निशाना साधा था। वहीं कलराज ने शनि शिंगणापुर में महिलाओ के पूजा किये जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में पूजा अर्चना किये जाने का है सबको अधिकार।