Lucknow Crime: हजरतगंज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की दिव्यांग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस
इंदिरानगर में चार वर्षीय बच्ची से बैड टच का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था कि हजरतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात में 13 वर्षीय अनुसूचित जाति की दिव्यांग बच्ची से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की बहन ने मंगलवार सुबह उसे घायल अवस्था में देखा तो पूछताछ की तो बच्ची ने जानकारी दी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंदिरानगर में चार वर्षीय बच्ची से बैड टच का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था कि हजरतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात में 13 वर्षीय अनुसूचित जाति की दिव्यांग बच्ची से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की बहन ने मंगलवार सुबह उसे घायल अवस्था में देखा तो पूछताछ की तो बच्ची ने जानकारी दी। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने बताया कि वह हजरतगंज थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। उसके साथ में उसकी दिव्यांग छोटी बहन भी रहती है। उसने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार देर रात सभी खाकर सो गए थे। उस दौरान पड़ोस में रहने वाले तीन लड़के उसे बहला-फुसला कर साथ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात बहन घर पर आकर चुपचाप लेट गई।
किसी को कुछ नहीं बताया। मंगलवार सुबह उसके कपड़ों में खून व चोट लगी थी। किसी तरह बहन से पूछा तो उसने इशारा कर सभी बताया। पूरी जानकारी करने के लिए उसे लड़कों को दिखाया तो उनकी तरफ अंगुली
कर भी बताया। इसके बाद हजरतगंज थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बच्ची दिव्यांग है, ऐसे में उसके बताए गए लड़कों को चिन्हित कर लिया गया है। सीसी फुटेज की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उन्हीं लड़कों ने दुष्कर्म किया या नहीं। कोई और भी हो सकता है, क्योंकि बच्ची सही से कुछ बता नहीं पा रही है। ऐसे में पूरी तरह कंफर्म होने पर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।
पूरे रास्ते पर लगे कैमरों को खंगाला जा रहा
पुलिस ने बताया कि बच्ची ने बहन को रास्ता बताया है। उस रास्ते पर लगे सभी सीसी कैमरे पुलिस खंगाल रही है। उसमें कुछ संदिग्ध चिन्हित भी हुए हैं। जिन आरोपितों पर लगाया गया है। उनसे मिलान कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
-जानकीपुरम पुलिस ने किशोरी से बैड टच करने वाले शिक्षक आरएस तिवारी को गिरफ्तार किया था।
-बाजारखाला पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले वैन चालक ऋषि निगम को दबोचा था।
-गुडंबा में छह वर्षीय बच्ची से छेड़खानी करने वाले चालक विमलेश वर्मा ने दबोचा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।