Move to Jagran APP

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में सामूहिक दुष्कर्म-डकैती, जीआरपी ने चार को दबोचा-चार फरार

स्लीपर कोच डी-2 में चढ़े डकैतों ने यात्रियों से 96 हजार के मोबाइल और अन्य सामान भी लूटे। मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने ट्वीट कर बताया कि पति के साथ मुंबई जा रही 20 वर्षीय महिला से डकैतों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 07:03 AM (IST)
लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में सामूहिक दुष्कर्म-डकैती, जीआरपी ने चार को दबोचा-चार फरार
महाराष्ट्र के इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच घाट क्षेत्र में हुई वारदात।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह वारदात शुक्रवार की रात महाराष्ट्र के इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच घाट क्षेत्र में हुई। डकैतों ने यात्रियों के साथ लूटपाट भी की। कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्‍य बदमाश भाग निकले। लूट  का कुछ सामान भी बरामद हुआ हैं।

loksabha election banner

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने ट्वीट कर बताया कि आठ अक्टूबर को लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस जब नासिक के बाद इगतपुरी स्टेशन पहुंची तो उसकी डी-2 स्लीपर कोच में आठ हथियार बंद लोग चढ़ गए। ट्रेन चलने के बाद इगतपुरी से कसारा के बीच ट्रेन के सुरंगों से गुजरने के दौरान यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। अपने पति के साथ मुंबई जा रही 20 वर्षीय महिला से डकैतों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया। उसके पति ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा और चाकू मारने की धमकी भी दी। बता दें कि इगतपुरी से कसारा के बीच ट्रेन को कई सुरंगों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान ट्रेन में अंधेरा हो जाता है।

ट्रेन के कसारा स्टेशन पहुंचते ही डकैत कूदकर भागने लगे। यात्रियों ने तुरंत शोर मचाया तो पुलिस ने प्लेटफार्म पर ही एक डकैत को पकड़ लिया। बाद में तीन और डकैत पकड़े गए। बाकी चार डकैतों की पुलिस तलाश कर रही है। डकैतों ने यात्रियों से 96,390 हजार से ज्यादा के मोबाइल और अन्य सामान भी लूटे थे, जिनमें से पुलिस ने पकड़े गए डकैतों के पास से 34,200 रुपयों के सामान बरामद कर लिए हैं।

खालिद ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता महिला का मेडिकल कराया गया है। उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। पुलिस डकैतों के खिलाफ आइपीसी की धाराओं 395 (डकैती), 397(लूट एवं डकैती), 376डी (सामूहिक दुष्कर्म), 354 (किसी महिला की अस्मत पर हमला), तथा 354बी एवं इंडियन रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सभी डकैतों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सभी को 16 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इससे पहले भी हुईं घटनाएं

  • हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस में 29 दिसंबर 2015 को एक नाबालिग से दुराचार किया गया
  • जयनगर अहमदाबाद एक्सप्रेस में नौ अक्टूबर 2017 को बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म
  • लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में मेरठ जा रही महिला की तबियत बिगड़ने पर 30 मई 2017 को जीआरपी एस्कॉर्ट के जवान ने किया दुराचार
  • जम्मू से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में सात अक्टूबर 2018 को जालंधर के पास दुष्कर्म
  • नई दिल्ली अहमदाबाद स्वर्णिम जयंती राजधानी एक्सप्रेस में बिहार की युवती से आठ अगस्त 2021 को दुराचार
  • विंध्याचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आठ अगस्त 2018 को युवती से दुराचार

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.