Move to Jagran APP

AIRMF महामंत्री शिव गोपाल मिश्र की पत्नी-पौत्री के बाद बेटे की भी मौत, लखनऊ में हुआ अंत‍िम संस्‍कार Lucknow news

महामंत्री शिव गोपाल मिश्र पर टूटा दुखों का पहाड़। पत्‍नी और पौत्री के बाद बेटे की भी मौत।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 10:05 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 08:47 AM (IST)
AIRMF महामंत्री शिव गोपाल मिश्र की पत्नी-पौत्री के बाद बेटे की भी मौत, लखनऊ में हुआ अंत‍िम संस्‍कार Lucknow news
AIRMF महामंत्री शिव गोपाल मिश्र की पत्नी-पौत्री के बाद बेटे की भी मौत, लखनऊ में हुआ अंत‍िम संस्‍कार Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्र पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी प्रभावती देवी मिश्र अौर 10 साल की पौत्री इरिषु की चिता की अग्नि ठंडी भी न हुई थी कि उनके एकलौते बेटे गौरव का भी निधन हो गया। गौरव अपोलो अस्पताल दिल्ली में भर्ती था। गौरव मिश्र का अंतिम संस्कार भी शुक्रवार को बैकुंठ धाम में नम आखों के बीच किया गया। उनका पार्थिव शरीर विमान से नई दिल्ली से शुक्रवार को लखनऊ पहुंचा था। अब परिवार में बहू और सात साल की पौत्री ही है। 

loksabha election banner

बीती 11 जून को भोपाल में सड़क हादसे में गौरव मिश्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद गौरव को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर गौरव को एयर एंबुलेंस से भोपाल से दिल्ली लाया गया। यहां शाम करीब 5:30 बजे गौरव ने अंतिम सांस ली। शिव गोपाल मिश्र को शाम को बताया गया कि गौरव की तबीयत अधिक बिगड़ गई है। शिव गोपाल मिश्र शाम 5:45 बजे के विमान से दिल्ली रवाना हो गए। वह अस्पताल पहुंचे तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जवान बेटा उनकी आंखों के सामने मृत था। शुक्रवार को विमान से पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया। यहां मंत्री आशुतोष टंडन, ब्रजेश पाठक, डीआरएम संजय त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल, सीनियर डीओएम अजीत सिन्हा सहित कई लोगों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

 

नम आंखों से दी विदाई

भोपाल में सड़क हादसे में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री की पत्नी प्रभादेवी मिश्र और 10 साल की पौत्री इरिसू की मौत मंगलवार (11 जून) को हो गई थी। गुरुवार को उनका शव पुष्पक एक्सप्रेस से भोपाल से लखनऊ पहुंचा। जहां नम आंखों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भोपाल से लखनऊ जंक्शन तक ट्रेन का जहां भी ठहराव रहा, रेलवे कर्मचारी प्रभावती देवी मिश्र और इरिसू को श्रद्धांजलि अर्पित करने उमड़ पड़ा। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश चंद तिवारी भी लखनऊ जंक्शन पहुंचे। यहां से दोनों शव को रश्मि खंड स्थित शिव गोपाल मिश्र के आवास ले जाया गया। जहां उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। मंत्री आशुतोष टंडन, नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडेय, सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल, सीनियर डीएफएम ओपी यादव, सीनियर डीओएम अजीत कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

ऐसे हुआ हादसा
बता दें, ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र की पत्नी प्रभावती देवी और पौत्री इरीशा का बुधवार (12 जून) देर शाम भोपाल में  सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। निधन की खबर से रेल कर्मचारियों के साथ ही राज्यकर्मी भारी शोक में है। महामंत्री की पत्नी प्रभावती मिश्र अपने बेटे बहू और पोत्रियों के साथ भोपाल के करीब सलकनदेवी के दर्शन को गई हुई थी। दर्शन कर वापस लौटने के दौरान उनकी कार सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद सड़क के किनारे पेड से टकरा गई। इस दुर्घटना में महामंत्री की पत्नी प्रभावती मिश्र का मौके पर ही निधन हो गया। जबकि गंभीर रुप से घायल पौत्री 10 साल की इरीशा भी कुछ ही देर बाद अस्पताल में निधन हो गया। दुर्घटना में बेटे गौरव के साथ बहू को भी चोट आई थीं।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.